मेटालिक बॉडी और स्टोरेज
Chetak C25 भारतीय बाजार में उपलब्ध इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें पूरी मेटालिक बॉडी दी गई है।
- इसमें 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है
- 650 मिमी लंबी फुल-लेंथ सीट दी गई है, जिससे बैठने में आराम मिलता है
यह भी पढ़ें - Tesla Full Self-Driving: टेस्ला फुल सेल्फ ड्राइविंग अब सिर्फ सब्सक्रिप्शन पर, 14 फरवरी से बदलेगा खरीद मॉडल
कलर ऑप्शन
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल छह रंगों में उपलब्ध है:
- रेसिंग रेड
- मिस्टी येलो
- ओशन टील
- एक्टिव ब्लैक
- ओपलेसेंट सिल्वर
- क्लासिक व्हाइट
यह भी पढ़ें - Mercedes-Maybach GLS: भारत में पहली मेड-इन-इंडिया मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस हुई लॉन्च, जानें इस अल्ट्रा-लग्जरी एसयूवी की कीमत और फीचर्स
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Chetak C25 में कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके फीचर्स में शामिल हैं:
- स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- कॉल और SMS नोटिफिकेशन
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- म्यूजिक कंट्रोल
- हिल होल्ड असिस्ट
हिल होल्ड असिस्ट की वजह से यह स्कूटर दो लोगों के साथ 19 प्रतिशत ढलान पर चढ़ने में सक्षम बताया गया है।
यह भी पढ़ें - CAFE III: छोटी कारों की परिभाषा बदलने पर बहस क्यों हो गई तेज? क्या यात्री कारों की सुरक्षा से हो रहा है समझौता?
बैटरी, मोटर और रेंज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्लोरबोर्ड के नीचे लगी 2.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो 2.2 kW के इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है।
- सिंगल चार्ज पर दावा की गई रेंज: 113 किमी
- बैटरी 0 से 80 प्रतिशत चार्ज: 2 घंटे 25 मिनट
यह भी पढ़ें - Auto Sales: दिसंबर 2025 में कार बिक्री में रिकॉर्ड उछाल कैसे दर्ज हुआ? ऑटो सेक्टर को मिला बड़ा बढ़ावा
चार्जिंग और हार्डवेयर
Chetak C25 के साथ 750W का ऑफ-बोर्ड चार्जर दिया गया है, जिससे बैटरी को:
- 0 से 100% तक 4 घंटे से कम समय में चार्ज किया जा सकता है
हार्डवेयर की बात करें तो स्कूटर में:
- हब-माउंटेड मोटर
- आगे टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क
- पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर
दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए संतुलित राइड क्वालिटी देने का दावा करते हैं।
यह भी पढ़ें - PLI Auto Scheme: पीएलआई ऑटो स्कीम में बड़ा बदलाव, ईवी पात्रता हुई सख्त, जानें पांच मुख्य बातें