दो मॉडल में उपलब्ध- पैसेंजर और कार्गो वेरिएंट
Riki P40 सीरीज का पहला मॉडल, Riki P4005, 5.4 kWh बैटरी के साथ आता है। इसमें 149 किमी की सर्टिफाइड रेंज देता है (सेगमेंट में सबसे ज्यादा)। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,90,890 रुपये तय की है।
व्यावसायिक सामान ढुलाई के लिए, कंपनी ने Riki C4005 पेश किया है, जिसमें 164 किमी रेंज, बड़ा कार्गो ट्रे, 28 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी दिया गया है। जिससे यह चढ़ाई वाले शहरी रास्तों पर आसानी से चल सकता है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,00,876 रखी है।
बैटरी चार्जिंग और वारंटी
दोनों मॉडल 4.5 घंटे में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। और 3 साल की बैटरी वारंटी के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें - EV Sales: भारत में 2025 में ईवी रजिस्ट्रेशन 20 लाख पार, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की रफ्तार हुई और तेज
चेसिस, ब्रेकिंग और सस्पेंशन
Riki में मोनोकॉक चेसिस दिया गया है, जिसकी वजह से वाहन की संरचनात्मक मजबूती और टिकाऊपन काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, Riki में इंडिपेंडेंट सस्पेंशन और हाइड्रोलिक ब्रेक जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जो इस श्रेणी में आमतौर पर नहीं देखी जातीं।
ये फीचर्स वाहन को अधिक स्थिर बनाते हैं, पलटने का जोखिम कम करते हैं और घनी शहरी ट्रैफिक में स्मूद ब्रेकिंग प्रदान करते हैं।
कंपनी का लक्ष्य Riki को उन मौजूदा विकल्पों से अलग स्थापित करना है, जो अभी भी लेड-एसिड बैटरी और बेसिक मैकेनिकल सेटअप पर निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें - Dharmendra First Car: धर्मेंद्र और उनकी पहली कार की भावुक कहानी, Fiat 1100 से जुड़ी यादें, देखें वीडियो
लास्ट-माइल कनेक्टिविटी
बजाजा ऑटो के इन्ट्रा-सिटी बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट समरदीप सुभंध ने कहा कि ड्राइवरों और यात्रियों को ऐसे समय में भरोसेमंद वाहन चाहिए जब लास्ट-माइल मोबिलिटी शहरी परिवहन का अहम हिस्सा बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि Riki को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह चालक की कमाई बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर आराम और सुरक्षा भी प्रदान करे।
यह भी पढ़ें - Traffic Signal-Free: कोटा बना देश का पहला ट्रैफिक-सिग्नल मुक्त शहर, क्या यह मॉडल अन्य शहरों में भी हो सकता है लागू?
यह भी पढ़ें - HUD Cars: भारत में HUD तकनीक वाली सबसे किफायती टॉप-5 कारें, अब बजट सेगमेंट में भी प्रीमियम फीचर