उन्होंने बताया कि FIA सदस्य क्लबों, चैम्पियनशिप प्रमोटरों, टीमों और जमीनी स्तर पर मौजूद सहयोगियों के संपर्क में है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगामी वर्ल्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप और फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कार्यक्रमों पर फैसला लेते समय सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया, चीन और जापान ग्रां प्री फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। हालांकि 12 अप्रैल को होने वाला Bahrain Grand Prix (बहरीन ग्रैंड प्रिक्स) और 19 अप्रैल को प्रस्तावित Saudi Arabian Grand Prix (सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स) की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
Pirelli के लिए इसका क्या मतलब है?
2011 से फॉर्मूला 1 के एकमात्र टायर सप्लायर के रूप में काम कर रही Pirelli का अनुबंध कम से कम 2027 तक है। कंपनी सभी रेस कंपाउंड डिजाइन और सप्लाई करती है और हर इवेंट में टीमों के साथ मिलकर डेटा एकत्र करती है।
बहरीन टेस्ट उसके विकास कार्यक्रम का अहम हिस्सा था, जिसका उद्देश्य 2026 नियमों के तहत वेट-वेधर टायर को अंतिम रूप देना था। टेस्ट रद्द होने से तैयारी का समय घट गया है, जिससे टीमों को शुरुआती रेसों के लिए सिमुलेशन टूल्स और मौजूदा डेटा पर अधिक निर्भर रहना पड़ेगा।