फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag Tips: दोगुने टैक्स से बचाएंगे ये तरीके, टोल प्लाजा आने से पहले मिनटों में ऐसे टॉप-अप करें अपना फास्टैग

Fri, 15 May 2026 06:48 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fastag Recharge Tips: सरकार ने हाईवे पर सफर करने वालों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया है, लेकिन कई बार यात्रा शुरू करने से ठीक पहले FASTag बैलेंस कम होने की परेशानी सामने आ जाती है। अच्छी बात यह है कि अब स्मार्टफोन की मदद से कुछ सेकंड में फास्टैग रिचार्ज किया जा सकता है। जानिए इसके लिए कौन-कौन से तरीके सबसे आसान और तेज हैं।
 
विज्ञापन
fastag - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Instant Fastag Recharge Online: आज के दौर में किसी नेशनल हाईवे पर बिना फास्टैग के सफर की कल्पना करना भी मुश्किल हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल कलेक्शन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर हमारे सफर को आसान, सुरक्षित और समय बचाने वाला बना दिया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सफर के ऐन मौके पर या टोल प्लाजा के ठीक पहले हमें पता चलता है कि हमारी गाड़ी के फास्टैग में बैलेंस कम है। ऐसी स्थिति में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे या चलती गाड़ी में भी चंद सेकंड्स में इसे रिचार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन-इन तरीकों से आप फास्टैग रिचार्ज कर सकते हैं...

UPI एप्स से सबसे आसान रिचार्ज
आज ज्यादातर लोग UPI एप्स का इस्तेमाल करते हैं और फास्टैग रिचार्ज के लिए भी यही सबसे आसान तरीका माना जा रहा है। गूगल पे, फोन प और पेटीएम जैसे एप्स में फास्टैग रिचार्ज का अलग सेक्शन दिया गया है। इसमें यूजर को बस गाड़ी का नंबर डालना होता है, FASTag जारी करने वाले बैंक को चुनना होता है और रकम डालकर यूपीआई पिन एंटर करना होता है इसके बाद रिचार्ज तुरंत अपडेट हो जाता है।

कैशबैक और ऑफर्स का भी फायदा
ई डिजिटल पेमेंट एप्स FASTag रिचार्ज पर कैशबैक, डिस्काउंट कूपन और रिवॉर्ड पॉइंट्स भी देते हैं। ऐसे में यह तरीका सिर्फ आसान ही नहीं बल्कि बचत वाला भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


बैंकिंग एप्स और नेट बैंकिंग से भी कर सकते हैं रिचार्ज
अगर कोई यूजर UPI एप्स इस्तेमाल नहीं करता, तो वह अपने बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग एप से भी FASTag रिचार्ज कर सकता है। जैसे State Bank of India, HDFC Bank और ICICI Bank समेत लगभग सभी बड़े बैंक FASTag सुविधा देते हैं। यूजर अपने बैंक पोर्टल पर जाकर वाहन नंबर रजिस्टर कर सकता है, बैलेंस चेक कर सकता है और सीधे रिचार्ज कर सकता है।

माई फास्टैग एप भी भरोसेमंद विकल्प
माई फास्टैग एप भी FASTag यूजर्स के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इस एप की मदद से FASTag बैलेंस चेक किया जा सकता है। रिचार्ज किया जा सकता है। पुराने ट्रांजेक्शन देखे जा सकते हैं और यहां तक टोल कटने की हिस्ट्री ट्रैक की जा सकती है।

रिचार्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
फास्टैग  रिचार्ज करते समय कुछ छोटी सावधानियां सफर को आसान बना सकती हैं।
  • टोल प्लाजा पहुंचने से 10-15 मिनट पहले रिचार्ज करें।
  • सही वाहन नंबर और बैंक जरूर चुनें।
  • बैलेंस अपडेट होने तक इंटरनेट ऑन रखें।
  • एप नोटिफिकेशन चेक करते रहें।
क्यों जरूरी है फास्टैग बैलेंस बनाए रखना?
अगर फास्टैग में बैलेंस कम होता है तो टोल प्लाजा पर दोगुना चार्ज भी देना पड़ सकता है। इसके अलावा कई बार लंबी कतार में रुकना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। इसीलिए लंबी यात्रा पर निकलने से पहले फास्टैग बैलेंस जरूर चेक करना चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें