मास एयर फ्लो सेंसर कार के इंजन में प्रवेश करने वाली हवा की गुणवत्ता को मापता है। अगर यह सेंसर खराब हो जाए तो एयर फ्यूल मिक्सर की रीडिंग सही नहीं आएगी। इस वजह से कार की फ्यूल इकोनॉमी कम दिखा सकता है और इसका प्रभाव कार की माइलेज पर भी होता है।
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी टीपीएमएस सेंसर कार के टायरों में होने वाली किसी भी परेशानी का पता लगा सकता है। टीपीएमएस सेंसर टायर में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर डैशबोर्ड स्क्रीन पर उसकी जानकारी देता है। यह बताता है कि टायर में कितनी हवा है और क्या टायर पंक्चर है या नहीं। टायर एयर प्रेशर कम या अधिक दोनों में ही गाड़ी के माइलेज पर फर्क पड़ता है।
फ्यूल प्रेशर सेंसर कार के फ्यूल दबाव को चेक करता है और इसकी गलत रीडिंग की वजह से फ्यूल टू एयर रेशियो भी गलत आती है। इस वजह से फ्यूल एफिशियंसी कम हो सकती है, जिसकी वजह से इंजन पर खराब प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में माइलेज भी कम हो सकती है।
ऑक्सीजन सेंसर कार से निकलने वाली गैस में बिना जली ऑक्सीजन की मात्रा की जांच करता है। साधारण भाषा में यह सेंसर हवा में फ्यूल की निगरानी करता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो इससे फ्यूल एफिशियंसी कम हो सकती है, जिससे माइलेज भी प्रभावित होती है।
थ्रॉटल पॉजिशन सेंसर इंजन वाल्व की स्थिति पर नजर रखता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो इससे मास एयर फ्लो सेंसर को गलत सूचना देता है। ऐसे में एयर फ्यूल मिक्सर पर बुरा असर पड़ता है और इंजन सही से काम नहीं करता है। इस वजह से कार की माइलेज भी कम हो सकती है।