फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: ऑटो सेक्टर की रफ्तार पर लगा ब्रेक! बिक्री में 5.1% की गिरावट; एक्सपोर्ट बना सहारा

Tue, 15 Jul 2025 05:05 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Auto Sales First Quarter: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। SIAM के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान कुल वाहन बिक्री में 5.1% की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वाहनों की बिक्री हुई कम - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में थोड़ी सुस्ती दिखाई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कुल वाहन बिक्री में 5.1% की गिरावट आई है। हालांकि, एसयूवी, पैसेंजर व्हीकल्स (PV) एक्सपोर्ट और थ्री-व्हीलर्स ने इस गिरावट के असर को कुछ हद तक संतुलित किया।
विज्ञापन


SIAM ने आने वाले महीनों को लेकर हल्का सकारात्मक रुख दिखाया है। संगठन का मानना है कि त्योहारी सीजन, सामान्य मानसून और रेपो रेट में कटौती से दूसरी तिमाही में मांग में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, चीन द्वारा रेयर-अर्थ मैग्नेट सप्लाई पर लगाई गई पाबंदी से प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई टेस्ला मॉडल Y, 622 KM की रेंज... इन शहरों में होगी बुकिंग
विज्ञापन


किस सेगमेंट में कितनी बिक्री?
पैसेंजर व्हीकल्स (PV)
Q1 FY26 में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 10.11 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 1.4% कम है। इस दौरान पैसेंजर कारों की बिक्री में 11.2% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि SUV की बिक्री 3.8% बढ़ी और यह अब PV सेगमेंट का 66% हिस्सा बन चुकी है। वैन सेगमेंट में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।
विज्ञापन

टू-व्हीलर की बिक्री भी घटी - फोटो : AI
टू-व्हीलर्स
दोपहिया वाहनों की बिक्री में 6.2% की गिरावट आई और यह आंकड़ा 46.74 लाख यूनिट तक रहा। मोटरसाइकिल की बिक्री 9.2% और मोपेड की 10.9% घटी, जबकि स्कूटर सेगमेंट लगभग स्थिर रहा और सिर्फ 0.2% की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

थ्री-व्हीलर्स
थ्री-व्हीलर की बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया। Q1 FY26 में इस सेगमेंट की बिक्री 1.65 लाख यूनिट रही, जो 0.1% की मामूली बढ़त है। इसमें पैसेंजर सेगमेंट का प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि मालवाहक और ई-रिक्शा की बिक्री में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: कहां करें बुकिंग, किन शहरों में मिलेगी कार, कब शुरू होगी डिलीवरी? जानें सभी सवालों के जवाब

कमर्शियल व्हीकल्स (CV)
CV सेगमेंट में 0.6% की गिरावट आई और कुल बिक्री 2.23 लाख यूनिट रही। हालांकि, मीडियम और हेवी पैसेंजर कैरियर्स की बिक्री 6.6% और LCV पैसेंजर कैरियर्स की बिक्री 8.8% बढ़ी, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेगमेंट में मजबूती दिखी।

एक्सपोर्ट्स ने दिखाई ताकत
जहां घरेलू बाजार में कुछ सुस्ती दिखी, वहीं एक्सपोर्ट्स ने राहत दी। चालू वित्त वर्ष की पहली पहली तिमाही (Q1) में पैसेंजर व्हीकल्स कe एक्सपोर्ट 13.2% बढ़कर 2.04 लाख यूनिट तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा Q1 आंकड़ा है। लैटिन अमेरिका, मिडल ईस्ट, जापान, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों से डिमांड बढ़ी है। वहीं टू-व्हीलर एक्सपोर्ट्स में भी 23.2% की उछाल आई और बिक्री 11.4 लाख यूनिट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें