फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales 2026: लोगों की पसंदीदा कार बनी यह दमदार SUV, टॉप-10 की लिस्ट में एक ही कंपनी के 6 मॉडल्स का वर्चस्व

Mon, 02 Mar 2026 11:42 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 10 Cars February 2026: फरवरी 2026 में भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी और कॉम्पैक्ट सेडानों का दबदबा साफ दिखा। टॉप 10 मॉडलों ने मिलकर 1,70,127 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 8.76% ज्यादा है। हालांकि, जनवरी 2026 की तुलना में 5.9 प्रतशित की गिरावट देखने को मिली।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑटो बाजार में फरवरी 2026 के आंकड़े चौंकाने वाले रहे हैं। जहां टाटा मोटर्स की नेक्सन ने नंबर-1 पर रही, वहीं मारुति सुजुकी ने टॉप-10 की लिस्ट में अपने 6 मॉडल्स के साथ अपना दबदबा बनाए रखा। सालाना आधार पर बाजार में 8.76% की शानदार ग्रोथ देखी गई है।
विज्ञापन


नंबर-1 पर टाटा नेक्सन का कब्जा
टाटा नेक्सन (ईवी समेत) 19,430 यूनिट्स की बिक्री के साथ देश की सबसे पसंदीदा कार बन गई है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 26.59 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई। सुरक्षा और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स के विकल्प ने इसे युवाओं की पहली पसंद बनाए रखा है।
 
ये भी पढ़े:Ultra-luxury Cars: लंबी यात्रा के लिए बेस्ट हैं ये SUV, सड़क पर देंगी प्रीमियम एहसास, सफर होगा और भी आसान
विज्ञापन


मारुति डिजायर और टाटा पंच के बीच कांटे की टक्कर
  • मारुति डिजायर: ये 19,326 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही। सेडान सेगमेंट में आज भी इसका कोई जवाब नहीं है।
  • टाटा पंच : टाटा की इस मिनी एसयूवी ने 18,748 यूनिट्स बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया। 28 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना ग्रोथ से माना जा रहा है कि छोटी एसयूवी का क्रेज बढ़ रहा है।
मिड-साइज एसयूवी में क्रेटा और ब्रेजा का क्रेज
चौथे और पांचवें स्थान पर ह्यूंदै क्रेटा (17,938 यूनिट्स) और मारुति ब्रेजा (17,863 यूनिट्स) का कब्जा रहा। दिलचस्प बात यह है कि मारुति जल्द ही ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है, जिससे आने वाले महीनों में इसकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
 
मॉडल बिक्री (यूनिट्स) सालाना बदलाव (YoY)
टाटा नेक्सॉन 19,430 +26.59% 
मारुति डिजायर 19,326 +31.52%
टाटा पंच 18,748 +28.77%
ह्यूंदै क्रेटा 17,938 +9.93%
मारुति ब्रेजा 17,863 +16.05%
मारुति अर्टिगा 17,807 +19.77%
मारुति वैगन आर 14,885 -25.12% (गिरावट)
मारुति स्विफ्ट 14,833 -8.83%
महिंद्रा स्कॉर्पियो 14,665 +7.69%
मारुति बलेनो  14,632 -5.48%

कौन रहा आगे?
दिग्गजों के अनुसार  भले ही नेक्सन नंबर-1 रही, लेकिन टॉप-10 में से  छह कारें मारुति की हैं। कंपनी ने 99,346 यूनिट्स बेचकर अपने आप को बाजार में बनाए रखा है।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स: टाटा की एसयूवी और ईवी रणनीति काम कर रही है। टॉप-3 में टाटा के दो मॉडल्स का होना कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
महिंद्रा: स्कॉर्पियो सीरीज (एनऔर क्लासिक) के दम पर महिंद्रा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

क्या कहते हैं आंकड़े?
एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार के आंकड़ों से साफ है कि लोग अब छोटी हैचबैक (जैसे वैगन आर और स्विफ्ट) के बजाय एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। वैगन बार की बिक्री में 25% की बड़ी गिरावट इसका सबसे बड़ा सबूत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें