फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार या स्कूटर के लिए चाहिए VIP या लकी नंबर, तो ये हैं नई शर्तें, पुराना नंबर भी कर सकेंगे हासिल

Sat, 22 Jun 2019 02:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vip number - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

हर कोई चाहता है कि उसकी कार और स्कूटर पर कोई वीआईपी नंबर हो। लेकिन अब वीआईपी नंबर लेने के लिए किसी पैरवी की जरूरत नहीं है, बल्कि ऑनलाइन ही ये नंबर हासिल कर सकते हैं। सरकार ने कार और स्कूटर के लिए वीआईपी नंबर हासिल करने के लिए नए नियम जारी किए हैं। जिसके तहत वीआईपी नंबर ई-ऑक्शन के जरिए अलॉट किये जाएंगे।

विज्ञापन

 

4 प्राइस कैटेगरी

दिल्ली सरकार की करफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राजधानी में दिल्ली मोटर वीकल्स (फर्स्ट अमेंडमेंट) रूल्स 2019 लागू कर दिया गया है। जिसके तहत वाहनों पर मनचाहा नंबर ई-ऑक्शन के जरिए हासिल किया जा सकता है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए 4 प्राइस कैटेगरी तय की गई है।
 

0001 नंबर के लिए 5 लाख रुपये

नोटिफिकेशन की कापी के मुताबिक फैंसी नंबरों के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस तय किया गया है। पहली कैटेगरी में 0001 नंबर है, अगर आपको अपनी कार के लिए ये नंबर चाहिए तो कम से कम 5 लाख रुपये देने होंगे। वहीं स्कूटर के लिए अगर 0001 नंबर चाहिए तो मिनिमम रिजर्व प्राइस 50 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद ई-ऑक्शन होगा और बोली की फीस देकर नंबर हासिल किया जा सकेगा।
 

0786 नंबर के लिए 2 लाख

वहीं अगर आपको 0002 से 0009 नंबर चाहिए, तो कार के लिए न्यूनतम 3 लाख रुपयये और स्कूटर-बाइक के लिए 30 हजार रुपये देने होंगे। वहीं 0010 से 0099, 0786, 1000, 1111, 7777 और 9999 के लिए कार के लिए 2 लाख और दो पहिया के लिए 20 हजार रुपये देने होंगे।



 

8888 नंबर के लिए 1.5 लाख

वहीं 0100, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 2000, 2222, 3000, 3333, 4000, 4444, 5000, 5555, 6000, 6666, 7000, 8000, 8888, 9000, 0101, 0108, 1008, 1313- अगर इनमें से कोई नंबर चाहते हैं तो कार के लिए डेढ़ लाख और स्कूटर-बाइक के लिए 15 हजार रुपये मिनिमम प्राइस देने होंगे।


 

कार के लिए ऐसे मिलेगा पुराना नंबर

साथ ही, अगर आप इनमें से कोई नंबर लेने के इच्छुक नहीं है और अपनी कार या बाइक का पुराना नंबर ही फिर से चाहते हैं, तो 0001 नंबर के लिए मिनिमम प्राइस का 10 प्रतिशत या 25 हजार रुपये, इनमें से जो ज्यादा होगा वह फीस इस नंबर के लिए देनी होगी। कार के लिए यह नियम कैटेगरी के हिसाब से सभी नंबरों पर लागू होगा।
 

बाइक के लिए पुराना नंबर ऐसे कर सकते हैं हासिल

अगर आप पुराने 0001 नंबर स्कूटर या बाइक के लिए लेना चाहते हैं, तो इस कैटेगरी में रिजर्व प्राइस का 10 प्रतिशत या 2500 रुपये, इनमें से जो ज्यादा होगा, वह कीमत चुकानी होगी। यानी कि अगर आपको स्कूटर के लिए 0001 नंबर चाहिए तो इसका मिनिमम रिवर्ज प्राइस 50 हजार रुपये है, इस लिहाज से इसका 10 प्रतिशत यानी 5 हजार रुपये आपको देने होंगे।
 
विज्ञापन

पुराना नंबर हासिल करने के लिए जरूरी शर्त

वहीं पुराना नंबर उन्हीं को दिया जाएगा, जो इस शर्त को पूरी करेंगे। इसके लिए आवेदन करने की तिथि तक आवेदक के नाम पुरानी कार या स्कूटर का नंबर गाड़ी कम से कम 3 साल के लिए रजिस्टर्ड रहा हो।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें