फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha YZF-R6 के फैन्स के लिए बुरी खबर, 2021 से बंद हो जाएगी इसकी बिक्री

Thu, 19 Nov 2020 07:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha YZF-R6 - फोटो : Yamaha
विज्ञापन

यामाहा ने Yamaha YZF-R6 की बिक्री को बंद करने की घोषणा कर दी है। यह कंपनी की पावरफुल सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिलों में से एक है, जिसकी बिक्री को कंपनी 2021 से बंद कर देगी। यामाहा यूएसए ने एलान किया है कि 2020 मॉडल Yamaha YZF-R6 के लिए आखिरी वर्जन होगा। YZF-R6 R6 के साथ यामाहा यूएसए ने उन दूसरे मॉडल्स के नामों की भी घोषणा की है, जिन्हें साल 2021 से बंद कर दिया जाएगा। इनमें Yamaha VMAX, Yamaha WR250R और Yamaha SMAX शामिल हैं।

विज्ञापन

यामाहा ने अपनी YZF-R6 को सबसे पहले साल 1999 में पेश किया था। इसके एक साल बाद YZF-R1 ने बाजार में एंट्री की और सुपरस्पोर्ट श्रेणी में एक बेंचमार्क बन गई। बता दें कि Yamaha YZF-R6 की भारतीय बाजार में कभी बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बढ़ी Yamaha Motor की 31% बढ़ी बिक्री

इससे पहले यामाहा मोटर इंडिया के लिए त्योहारी सीजन शानदार रहा। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर 2019 के 46082 वाहनों की तुलना में अक्टूबर 2020 में कुल बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 60176 वाहनों की रही। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के खुलने के बाद से कंपनी की कुल बिक्री में पिछले चार महीनों से लगातार इजाफा हो रहा है। 

2020 में यामाहा ने जुलाई, 2019 की तुलना में जुलाई, 2020 में बिक्री में 4.3 फीसदी, अगस्त, 2019 की तुलना में अगस्त, 2020 में 14.8 फीसदी और सितंबर, 2019 की तुलना में सितंबर, 2020 में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।

कंपनी को उम्मीद है कि नवंबर में बिक्री और बेहतर होगी। इससे पहले यामाहा ने सितंबर 2020 में 63052 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो सितंबर 2019 की तुलना में 17 फीसदी ज्यादा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें