Mt 15 की लंबाई 2020 एमएम, 800 एमएम चौड़ाई और 1070 एमएम ऊंचाई है। इसका व्हीलबेस 1335 एमएम का है। वहीं सीट की ऊंचाई 810 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 160 एमएम और टर्निंग रेडियस 2.4 मीटर है। बाइक का वजन 288 किग्रा है। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। Yamaha MT15 ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, ऑल ब्लू और ऑल ब्लैक रंग में मिलेगी।
Yamaha MT15 में वहीं R15 V3 वाला 155सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर वैरियेबल वॉल्व कैमशॉफ्ट टाइमिंग के साथ एक्चुएशन इंजन दिया गया है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला यह इंजन 10 हजार आरपीएम पर 19 बीएचपी की पॉवर और 8500 आरपीएम पर 15 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन, सिंगल ओवरहेड कैमशॉफ्ट के साथ फोर वॉल्व हेड, डुअल चैनल एबीएस मिलेगा।