फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha की 'ट्रांसफॉर्मर्स’ लुक वाली धांसू बाइक 2 दिन बाद होगी लॉन्च, कीमत हो सकती है लाख के पार

Tue, 12 Mar 2019 03:14 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha MT15
विज्ञापन

Yamaha अपनी नेक्ड स्ट्रीटफाइटर MT15 को 15 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लांचिंग से पहले ही इस बाइक से जुड़ी सारी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं। बता दें, यामाहा की इस बाइक का फ्रंट लुक ट्रांसफॉर्मर्स मूवी से इंस्पायर्ड है। फ्रंट में यह किसी ऑटोबॉट जैसे लगती है। यह बाइक यामाहा R15 V3 का नेक्ड वर्जन है। कंपनी का दावा है कि यामाहा की यह बाइक 45 किमीप्रति लीटर का माइलेज देगी। जिसकी एक्स शोरुम कीमत  1.20 लाख रुपये हो सकती है। 

विज्ञापन



यामाहा डीलरों ने इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है। डीलर अपने हिसाब से 2 से 10 हजार रुपए में इस बाइक की बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि यह बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल है। 150 सीसी वाली यामाहा एमटी15 में मोनोफोकस एलईडी हेडलैंप और सिंगल सीट लेआउट दिया गया है। साथ ही इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 110/70 टायर साइज के साथ 17 इंच स्पोक अलॉय व्हील और पीछे 140/70 साइज के टायर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन

Yamaha MT15 auto expo
Mt 15 की लंबाई 2020 एमएम, 800 एमएम चौड़ाई और 1070 एमएम ऊंचाई है। इसका व्हीलबेस 1335 एमएम का है। वहीं सीट की ऊंचाई 810 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 160 एमएम और टर्निंग रेडियस 2.4 मीटर है। बाइक का वजन 288 किग्रा है। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। Yamaha MT15 ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, ऑल ब्लू और ऑल ब्लैक रंग में मिलेगी।

Yamaha MT15 में वहीं R15 V3 वाला 155सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर वैरियेबल वॉल्व कैमशॉफ्ट टाइमिंग के साथ एक्चुएशन इंजन दिया गया है। 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला यह इंजन 10 हजार आरपीएम पर 19 बीएचपी की पॉवर और 8500 आरपीएम पर 15 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन, सिंगल ओवरहेड कैमशॉफ्ट के साथ फोर वॉल्व हेड, डुअल चैनल एबीएस मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें