फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha Motor की 35 फीसदी बढ़ी बिक्री, अक्तूबर महीने में बेचे 53,208 दोपहिया वाहन

Sun, 06 Dec 2020 10:33 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Yamaha Motor
विज्ञापन
यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) के वाहनों की इस त्योहारी सीजन शानदार बिक्री हुई है। घरेलू बाजार की बात करें तो नवंबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों के कुल 53,208 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 39,406 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस नवंबर भारतीय बाजार में यामाहा के दोपहिया वाहनों की मांग 35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। लॉकडाउन के बाद से यह लगातार पांचवी बार है, जब कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इससे पहले यामाहा ने अक्टूबर 2019 के 46082 वाहनों की तुलना में अक्टूबर 2020 में 31 फीसदी की बढ़ोतरी से 60176 वाहनों की बिक्री की थी। जबकि, सितंबर 2020 में यामाहा ने 63052 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो सितंबर 2019 की तुलना में 17 फीसदी ज्यादा था। 

अगस्त में 14.8 फीसदी बढ़ी बिक्री

यामाहा मोटर इंडिया ने अगस्त 2020 में कुल 60,505 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अगस्त 2019 में कंपनी ने कुल  52706 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो अगस्त महीने में यामाहा की बिक्री में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 

जुलाई में 4.3 फीसदी बढ़ी बिक्री

यामाहा मोटर इंडिया ने जुलाई 2020 में कुल 49,989 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2019 में कंपनी ने कुल 47,918 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो जुलाई महीने में यामाहा की बिक्री में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन

यामाहा की लाइनअप

  • 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के Fascino, Ray ZR और Ray ZR Street Rally बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 
  • 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के R15 Version 3.0 और MT-15, FZ FI और FZS FI वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 
  • 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के FZ 25 और नई FZS 25  बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें