फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को चोरी होने से बचाएगा यामाहा मोटरसाइकिल Connect X एप्लीकेशन, इन 6 खूबियों से है लैस

Fri, 16 Oct 2020 03:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yamaha Motorcycle Connect X - फोटो : Yamaha Motor India
विज्ञापन

यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) ने अपने ग्राहकों के लिए ब्लूटूथ आधारित यामाहा मोटरसाइकिल Connect X एप्लीकेशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक शुरुआती दौर में यह फीचर FZS-FI Dark knight बीएस6 वेरिएंट में मिलेगा। हालांकि, ग्राहक इसे FZ-FI और FZS-FI (150cc) बीएस6 मोटरसाइकिल की पूरी रेंज में इंस्टॉल कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में कुल छह फीचर्स दिए गए हैं। इनमें आंसर बैक,ई-लॉक, लोकेट माय बाइक, हजार्ड, राइडिंग हिस्ट्री और पार्किंग रिकॉर्ड शामिल हैं।

विज्ञापन

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर के शामिल होने के बाद अब FZS-FI Dark knight की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,07,700 रुपये हो गई है। नए फीचर्स से लैस FZS-FI Dark knight की 1 नवंबर 2020 से यामाहा के सभी डीलरशिप्स पर बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

यामाहा मोटरसाइकिल Connect X एप्लीकेशन में छह खास फीचर्स दिए गए हैं। यह एप की मदद से आप मोबाइल पर एक सिंगल टच से अपनी बाइक के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। खासियतों की बात करें तो,
 
  • Answer Back (आंसर बैक): इस फीचर की मदद से बाइक के इंडिकेटर्स जलने लगेंगे और हॉर्न बजने लगेगा।
  • E-Lock (ई-लॉक): फीचर की मदद से आप अपनी बाइक को लॉक कर सकते हैं। इससे आप अपनी बाइक को चोरी होने से बचा सकते हैं। 
  • Locate my Bike (लॉक माय बाइक): इस फीचर का इस्तेमाल करने पर बाइक के इंडीकेटर्स लगातार 10 सेकंड्स तक जलते रहेंगे।
  • Hazard (हजार्ड): जैसे ही बाइक पर कोई खतरा महसूस होता है, यह फीचर सतर्क कर देता है। सभी चार इंडिकेटर्स लगातार ब्लिंक करना शुरू कर देते हैं।
  • Riding History (राइडिंग हिस्ट्री): ग्राहक इस फीचर के जरिए सभी ट्रिप्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • Parking Record (पार्किंग रिकॉर्ड): इस फीचर की मदद से आप जहां हैं वहां से अपनी बाइक तक की लोकेशन का रूट मैप देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें