फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हो गईं Hyundai की Grand i10 और Grand i10 Nios कारें, जानें कितने बढ़े दाम, पढ़ें प्राइस लिस्ट

Fri, 16 Oct 2020 02:22 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपने ग्राहकों को निराश करते हुए त्योहारों से ठीक पहले बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने Hyundai Grand i10 और Grand i10 Nios की कीमतों को बढ़ा दिया है। सबसे पहले बात करें Grand i10 की तो यह भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में आती है। बढ़ी कीमतों के बाद अब इसके Magna वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके Sportz वेरिएंट की कीमत 6.01 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन


अगर Grand i10 Nios की बात करें तो भारतीय बाजार में यह पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों में आती है। इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे पहले Grand i10 Nios की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.06 लाख रुपये थी, जो 8.29 लाख रुपये तक जाती थी। अब बढ़ी कीमतों के बाद Grand i10 Nios की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये है, जो 8.35 लाख रुपये तक जाती है।

विज्ञापन

इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अपनी बेस्ट सेलिंग कारों में से एक Santro की कीमतों को 6000 रुपये तक बढ़ा दिया। पहले Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.25 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब बढ़ी कीमतों के बाद Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.31 लाख रुपये तक जाती है।

ह्यूंदै मोटर इंडिया ने Hyundai Santro के सीएनजी मॉडल्स की भी कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Santro Magna सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वेरिएंट की अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये हो गई है। 

Hyundai ने अपने Magna और Magna AMT वेरिएंट्स का कॉर्पोरेट एडिशन वेरिएंट्स भी लॉन्च किया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 5.23 लाख रुपये और 5.72 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें