Bugatti La Voiture Noire-6
बुगाती की La Voiture Noire का फ्रेंच में मतलब होता है काली कार। La Voiture Noire अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है, और कंपनी ने सिर्फ एक ही कार बनाई है। खबरें हैं कि फॉक्सवेगन के पूर्व सीईओ और चेयरमैन फर्डिनेंड पीच इसके पहले खरीदार हैं। फर्डिनेंड पीच 78 वर्षीय फर्डिनेंड पोर्श के पोते हैं, जिन्होंने फॉक्सवैगन बीटल को बनाया था। पीच ने 2015 में चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।
Bugatti La Voiture Noire-4
रिपोर्ट्स के मुताबिक असल में इस कार की भारतीय रुपये में कीमत करीब तकरीबन 87.6 करोड़ रुपये है, और टैक्स लगाने के बाद ऑन रोड कीमत इसकी 133 करोड़ रुपये हो जाती है। इस कीमत में करीब 45 करोड़ रुपये का टैक्स भी शामिल है। गौरतलब है कि Bugatti Chiron के शुरुआती मॉडल की कीमत करीब 21 करोड़ रुपये पड़ती है।
Bugatti La Voiture Noire-2
इस कार में हैंडक्राफ्टेड कार्बन फाइबर का बॉडी वर्क किया गया है। डिजाइनिंग की बात करें, तो बंपर को बॉडी में ही शामिल किया गया है, वहीं विंड स्क्रीन को हेलमेट वाइजर की तरह डिजाइन किया गया है। La Voiture Noire को 1930 में बनी बुगाती टाइप सी-57 एससी को रिकॉल करते हुए बनाया गया है। इस कार के कुछ ही मॉडल्स हैं और इन्हें La Voiture Noire यानि 'सिंपली ब्लैक' कहा जाता है।
Bugatti La Voiture Noire-5
इस कार में वही इंजन लगा है, जो शिरॉन स्पोर्ट में आता है। इमें 8.0 लीटर का क्वॉड टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन लगा है, जो 1500 पीएस की पावर और 1600 एनएम का टार्क देता है। मात्र 2.5 सेकेंड में यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 420 किमी प्रति घंटा है।