फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota और Maruti की बीएस-6 कारों में बेहतर कौन, जानिए फीचर्स

Sun, 17 Nov 2019 05:44 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bs6 Car - फोटो : social media
खराब होती वायु गुणवत्ता और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार निर्माता कंपनियों पर कम प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियां बाजार में उतारने का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए कुछ कार निर्माता कंपनियों ने बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन वाली कारें बाजार में पेश की हैं। इनमें Toyata ने Glanza तो वहीं Maruti ने Swift उतारी है, जबकि आने वाले दिनों में और भी गाड़ियां इस रेस में शामिल होने वाली हैं। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत...
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Glanza
ये हैं फीचर्स
बात फीचर्स की करें तो टोयोटा Glanza में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम लगा है जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, नेविगेशन और वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, सटीक-कट डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। जबकि Swift में को-ड्राइविंग सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक
दमदार इंजन है खासियत
बात इंजन की करें तो BS6 वाली नई Glanza के पेट्रोल इंजन के दो मॉडल आते हैं। इसमें पहला 1.2-लीटर, K12B इंजन लगा है जो 83hp और 113Nm का टॉर्क देता है। जबकि दूसरा इंजन भी 1.2-लीटर का है जो K12C DualJet से लैस है और यह माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 90hp और 113Nm का टार्क पैदा करता है। Glanza में 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ CVT भी शामिल है। जबकि Swift में 1.2 लीटर के चार सिलेंडर दिए गए हैं। इसका इंजन 113 एनएम टॉर्क पैदा करता है।

4 of 5
Toyota Glanza
कितना है माइलेज
माइलेज में मामले में देखें तो कंपनी ने Glanza K12B पेट्रोल-MT की माइलेज 21.01 kmpl है जबकि K12C स्मार्ट हाइब्रिड की 23.87 kmpl का दावा किया है। वहीं इसके CVT वर्जन का माइलेज 19.56 kmpl बताया गया है। जबकि Swift में पांच स्पीड मैनुअल सिस्टम लगा है, जो 21.21 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti swift india
किसकी कितनी कीमत
मारुति की AIS-145 सेफ्टी मानक और नए बीएस-6 इंजन वाली स्विफ्ट के सभी वेरियंट्स की कीमत में फीचर्स के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में नई कीमतों के मुताबिक स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये तक हो गई है। जबकि Toyota की कार की कीमत 7.22 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें