फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो ने लॉन्च की दमदार S60 Polestar, जानें कीमत

Fri, 14 Apr 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
volvo s60 polestar
विज्ञापन
वॉल्वो ने अपनी नई कार एस60 पोलेस्टार को लॉन्च कर दिया है। इस कार में वॉल्वो ने 2.0 लीटर का ट्रबोचार्ज और सुपरचार्जड चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 367 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। आपको बता दें कि वॉल्वो की एस60 सेडान कार पहले से ही बाजार में मौजूद है। ये कार एस60 का अपडेटेड वर्जन है। 
विज्ञापन


वॉल्वो ने इस सेडान कार की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 52.5 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इस कार के डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें नए एरो एलीमेंट का प्रयोग किया गया है। इसके साथ इस कार में नया स्पोर्टी सस्पेंशन दिया सेटअप दिया गया है। इसके साथ कार में अपसाइज्ड ट्रबोचार्जर भी दिया गया है। 

स्पोर्ट थीम को ध्यान में रखकर बनाइ गई इस कार में कंपनी ने स्पोर्टी फ्रंट सीट दी है। कंपनी ने सीट को बनाने में नुबक लेडर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही कंपनी ने पोलस्टार स्टीयरिंग लगाया है। कार के कैबिन के निर्माण में कार्बनफाइबर का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एस60 टी6 पेट्रोल वेरिएंट को किया रिप्लेस

कार में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में किया गया है। पुराने मॉडल में 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मौजूद था। जबकि इस मॉडल में 2.0 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन कार को 367 हॉर्सपावर की शक्ति देता है।

ये भी पढ़ें : हर स्कूटर स्कूटी नहीं होता, मिलिए असली स्कूटी से

साथ ही ये इंजन को 470 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इंजन के साथ 8 स्पीड युनिट वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कार ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। बाजार में इस कार का मुकाबला मर्सिडीज की एएमजी सी43 से होगा। कंपनी पुरानी एस60 टी6 पेट्रोल वेरिएंट को एस60 पोलेस्टार से रिप्लेस करेगी। अभी कंपनी इस कार का केवल पेट्रोल वेरिएंट ही उपलब्ध करा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें