अमेरिका ने अफगानिस्तान पर 10 हजार हजार किलो के गैर परमाणु बम का इस्तेमाल किया। अमेरिका का कहना है कि उसने ऐसा ISIS से निपटने के लिए किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें ISIS के कुछ आतंकी मारे भी गए। जिनमें से एक भारत से है। अमेरिका की इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं।
खास बात ये है कि अमेरिका की इस कार्रवाई को लेकर सबसे ज्यादा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ट्रोल हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों के निशाने पर दो दिन पहले ही एक और विवादित बयान देकर चर्चा में आई गुरमेहर कौर भी है। पढ़िए ट्विटर पर लोग कैसे इस कार्रवाई पर अलग-अलग तरीके से फिरकी ले रहे हैं
ट्विटर पर कुछ यूं गर्म है माहौल !
तीसरा विश्वयुद्ध !
अमेरिका के पास 10K KG का बम,रूस के पास उससे भी बड़ा बम...स्वागत है तीसरे विश्व युद्ध का !!!#IS #अमेरिका #रूस
— कुलदीप कादयान 🦁 (@KuldeepKadyan) April 14, 2017
गुरमेहर कौर होती तो ये बोलती !
#ISIS पर बम अमेरिका ने नही बल्कि "बम कॅरियर" ने गिराया : गुरमेहर कौर
— Dilip (@dwivedijispeaks) April 14, 2017
अमेरिका बम गिराता है, भारत नम पड़ जाता है
एक अमेरिका है जो एक सोल्जर के मौत का बदला 10,000 किलो का बम गिरा कर लेता है और एक भारत है जो केवल कड़ी निंदा करता है !!
— Kumar Abhay (@kumarabhayu) April 14, 2017
अमेरिका जिंदा बम फेकता है, भारत निंदा बम फेकता है
अमेरिका जिन्दा🚀 बम फेकता हैं
भारत निंदा बम फेकता हैं#निंदानाथ 😏😏
— श्याम चौधरी। (@shyambabuchaud6) April 14, 2017
खोदा पहाड़ निकली चुहिया !
खोदा पहाड़ निकली चुहिया। अमेरिका अपना सबसे बड़ा बम फोड़ा तो 36 आतंकवादी मरे। अब तक 56 देखो अमेरिका वालों। 36 Islamic State #MumbaiPolice
— Kumar Kaushal (@iamkumarkaushal) April 14, 2017
बम-बम !
ज्यादा खुश न होइए अमेरिका आपके घर में भी बम गिरा सकता है और फिर आप अपना बम बटोरना😣
— Anugrah Mishra (@anugrahspeaks) April 14, 2017
इसे कहते हैं दोस्ती !
क्या बात है भाई चुनाव बीजेपी वाले जीत रहे हैं
बम अमेरिका वाले फोण रहे हैं,
अदभुत दोस्ती है यार, मोदी की, मानना पणेगा
— YOGESH.KUMAR (@YOGESHK46905496) April 14, 2017