फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volvo लांच करने जा रही 3-Seater SUV, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

Tue, 15 Jan 2019 03:54 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
XC 90 Excellence
विज्ञापन

भारत में एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती मांग का वाहन निर्माता कंपनियां जमकर फायदा उठा रही हैं। जहां साल 2019 में करीब 20 एसयूवी लांच को तैयार हैं वहीं Volvo एक ऐसी एसयूवी पर काम कर रही है जो काफी हद तक एसयूवी के मायने बदल देगी। अब तक आपने सुना होगा 5 सीटर एसयूवी,7 सीटर एसयूवी लेकिन वोल्वो इन सबसे अलग अपनी 3 सीटर को जल्द लांच करेगी। इस लग्जरी कार को Volvo XC90 Excellence नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


कार में एंबियंट लाइटिंग, छोटा फ्रिज,वाइन ग्लास रखने के लिए खास जगह जैसे कई लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। इस कार की सबसे खास बात होगी कि इसमें ड्राइवर के साथ वाली सीट पर कोई सीट न देकर उस खाली जगह को एक बॉक्स बनाया गया है। जिसका प्रयोग सामान रखने के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा कार में एक ऐसी स्क्रीन दी गई है। जिसे काम करने की टेबल भी बनाया जा सकता है। वहीं इसे मोड़ने पर यह स्क्रीन में बदल जाती है।

XC 90 Excellence
कार को डिजाइन करने में गहरी सूझ बूझ का इस्तेमाल किया गया है। जहां आगे की तरफ सिर्फ ड्राइवर सीट दी गई है। वहीं पीछे बैठे यात्रियो के लिए सीट पर भी हवाई जहाज की तरह फोल्डेबल वर्कस्टेशन दिया जाएगा। बता दें, पेशेवर ड्राईवर द्वारा चलाई जाने वाली सभी गाड़ियों में आगे वाली सीट खाली ही रहती है।कार की पीछे की सीट्स में हीटिंग का विकल्प भी मौजूद है जिन्हें इलेक्ट्रिक रूप से एडजस्ट भी किया जा सकता है, साथ ही कार की फ्रंट स्क्रीन पर इलेक्ट्रिक पॉवर भी दी गई है।

बता दें, Volvo XC90 Excellence भारत में आ चुकी है और जल्द ही इसकी लांचिंग की घोषणा भी की जाएगी। वहीं मौजूदा नियम के मुताबिक जो गाड़ियां  2,500 यूनिट्स से कम बिकती हैं उन्हें लोकलाइज़ करने की जरुरत नहीं होती है। जिसके चलते इस कार को वोल्वो इस 3-सीटर SUV  को लेकर आ रही है। Volvo का भारत में इस समय हाइब्रिड Excellence वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपए है वहीं इस 3-सीटर वर्जन की कीमत भी इसी के आसपास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Volvo XC90
XC 90 Excellence 3-सीटर में उसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा जो आम 4-सीटर में मिलता है। इसमें एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 315 बीएचपी और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं कार का इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम 86 बीएचपी और 240 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 

XC 90 Excellence एक Completely Built Unit होगी, जिसे भारत में Excellence Hybrid मॉडल की तरह ही इम्पोर्ट किया जाएगा। खबरों की माने तो कार को खासतौर पर कैब प्रदाता कंपनी Uber के लिए तैयार किया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें