इस सूची में पहली पंक्ति में निसान किक्स है, जिसे 22 जनवरी को लांच किया जाएगा। यह हुंडई क्रेटा की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कार है। कार की कीमत 9 लाख के ऊपर होने की उम्मीद है,बता दें, यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में आएगी। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक किक्स की लांचिंग के बाद टाटा की हैरियर दस्तक को तैयार है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपए से अधिक हो सकती है। इस कार की खासियत होगी कि यह एक लैंड रोवर प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।
टाटा की हैरियर महिंद्रा की एक्सयूवी 500 और जीप कंपास को कड़ी टक्कर देगी। टाटा को हैरियर से काफी उम्मीद हैं। कि यह कार वही कामयाबी हासिल करेगी जो Nexon ने की थी। बता दें, इसी साल टाटा अपनी एक और कार छोटी एसयूवी लांच करेगी। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम होगी। भारत में एसयूवी के लिए दीवानगी ऐसी है कि दक्षिण कोरिया की किआ, एमजी मोटर्स (चीन की SAIC की सहायक कंपनी) ने ऑफ-रोडर्स गाड़ियों के साथ भारत में एंट्री की योजना बनाई है।
एंट्री लेवल में जहां Mahindra & Mahindra XUV300 को लांच करेगी। वहीं Hyundai QXI को लेकर तैयार है। जिसकी कीमत 8-9 लाख रुपये के बीच होगी। जीप भी लगभग 10 लाख रुपए के प्रवेश मूल्य के साथ रेनेगेड को रोलआउट करने के लिए तैयार है, जो कंपनी को भारत में एसयूवी बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करने में सफल हो सकती है।
बात करें, लग्जरी कारों की तो जर्मन की ऑटो कंपनी बीएमडब्लू एक्स 4 और एक्स 7 ऑफ-रोडर्स पेश करेगी। जिन्हे भारत में पहली बार क्रमशः 60 लाख रुपये और 95 लाख रुपये की कीमत में उतारा जा सकता है। बीएमडब्लू अपने X5 का एक नवीनतम संस्करण भी लांच करेगी। जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए होने की उम्मीद है।वहीं ऑडी क्यू 7 का एक नया संस्करण, क्यू 8 भी पेश करेगी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक होगी।