लक्जरी वाहन निर्माता कंपनी वॉल्वो ने भारत में अपने गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने अपने सभी वाहनों की कीमत 2.5 फीसदी बढ़ाई है। नई कीमत को सभी डिलरों ने लागू कर दिया है।
कीमत बढ़ने के बाद वॉल्वो की वी40 की कीमत में 56,900 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं सबसे ज्यादा डिमांड वाले मॉडल 60-सीरीज की कीमत में 90,500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही वाहन निर्माता ने अपने फ्लैगशिप मॉडल 90- सीरीज की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ाई है। इस सीरीज की कीमत 1 लाख से 2.5 लाख रुपये तक कीमत बढ़ोत्तरी हुई है।
कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी का कारण इनपुट में लगने वाली लागत में बढ़ोत्तरी के कारण हुई है।
वॉल्वो के मॉडल की कीमत बढ़ने के बाद नई एक्स शोरूम दिल्ली कीमत कुछ इस प्रकार हैं।
मॉडल कीमत
V40 D3 Kinetic 26,04,000 रुपये
V40 R-Design 29,10,000 रुपये
V40 Cross Country D3 Inscription- 30,00,000 रुपये
V40 Cross Country T4 Petrol 27,85,000 रुपये
S60 Kinetic 31,64,000 रुपये
S60 Momentum 35,76,000 रुपये
S60 R-Design 39,25,000 रुपये
S60 Cross Country Inscription 40,65,000 रुपये