फोक्सवैगन का इरादा अपना पूरा ध्यान इलेक्ट्रिक कार बाजार पर शिफ्ट करने का है। खबर मिल रही है कि कंपनी आने वाले कुछ सालों में बैट्री से संचालित होने वाले पांच इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में पेश करेगी। कंपनी ने अपने आईडी कांसेप्ट को 2016 के पेरिस मोटर शो में दिखाया था जिसे 2020 तक कंपनी लॉन्च कर देगी। ये इलेक्ट्रिक कारें कंपनी की एमईबी प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी।
आईडी कांसेप्ट का निकनेम ई गोल्फ है और इसमें 125 केडब्ल्यू का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है और यह गाड़ी 0 से 100 किमीप्रघं की गति सिर्फ 8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी रेंज एक फुल चार्ज में 400 से 600 किलोमीटर तक की है। इसके बाद में कंपनी आईडी क्रॉस को पेश करेगी। शंघाई मोटर शो में इसका प्रीव्यू किया गया था इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगेंगे जिसकी लिथियम आयरन बैट्री की क्षमता 83 केडबल्यूएच की होगी। इसका ऑल व्हील ड्राइव कांसेप्ट 225 केडब्ल्यू की शक्ति देता है तथा एक फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
इसके बाद नंबर बाता है ऐरो सेडान का और आई लाउंज क्रॉस ओवर का। फोक्सवैगन की योजना इसका प्रोडक्शन वर्जन उतारने की है। इसमें दोहरा इलेक्ट्रिक मोटर लगेगा जिससे 275 केडब्ल्यू की शक्ति पैदा होगी और यह 0 से 100 किमीप्रघं की गति महज 5 सेकंड में पूरा कर लेगी। कंपनी की योजना 2025 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों को बेचने की है। जिस तरह से फोक्सवैगन काम कर रही है उसे देखकर लगता है कि भारत में यह कार कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के संदर्भ में बड़ी भूमिका निभाएगी।