Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) भारत में आधिकारिक तौर पर अपनी नई एसयूवी 2021 Volkswagen T-Roc लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस नई कार को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी अपनी इस नई सीबीयू कार की भारत में बिक्री जल्द शुरू करने वाली है। जानें इस कार के अहम फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स।
शानदार फीचर्स
नई 2021 Volkswagen T-Roc एसयूवी भी CBU होगी। इसलिए जाहिर तौर पर अभी कंपनी इसकी बिक्री सीमित संख्या में करेगी। Volkswagen T-Roc में शानदार फीचर्स मिलेंगे। इस एसयूवी में LED DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स), प्रोजेक्टर लेंस हेडलैम्प, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, पैनोरमिक सनरूफ, वर्चुअल कॉकपिट, डुअल टोन अलॉय व्हील्ज और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के लिए T-Roc एसयूवी में 6-एयरबैगस, ABS, ESC, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
पिछले साल हुई थी लॉन्च
बता दें कि फॉक्सवैगन ने T-Roc एसयूवी को भारत में मार्च 2020 में पेश किया गया था और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये रखी गई थी। T-Roc को सिर्फ एक टॉप-स्पेक वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी के इस 5 रंगों के विकल्प के साथ उतारा था। यह एसयूवी एक CBU (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) यानी पूरी तरह से निर्मित मॉडल के रूप में पेश की गई थी। इसे बिक्री के लिहाज से सिर्फ 1,000 यूनिट्स तक सीमित रखा गया था। इसके कुछ महीनों में यह एसयूवी पूरी तरह बिक गई क्योंकि कंपनी ने सितंबर 2020 में इसकी बुकिंग बंद करने का एलान किया था।
इंजन और स्पीड
Volkswagen T-Roc में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 147 bhp का पावर और 240 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। T-Roc की अधिक्तम रफ्तार 205 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार सिर्फ 8.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।
कितनी होगी कीमत
कंपनी नई 2021 Volkswagen T-Roc एसयूवी को इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 21.35 लाख रुपये पर लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कार की कीमत अपनी वेबसाइट पर घोषित कर दी थी। लेकिन कुछ ही समय के बाद कीमत को हटा दिया गया और इसकी जगह अब 'कमिंग सून' लिखा हुआ है। भारत में बहुत जल्द कार की बिक्री की उम्मीद है।
किन कारों से होगा मुकाबला
2021 Volkswagen T-Roc का भारतीय बाजार में Jeep Compass (जीप कंपस), MG Hector (एमजी हेक्टर), Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉन), Tata Harrier (टाटा हैरियर), Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) और Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) जैसी एसयूवी कारों से मुकाबला है।