फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप की इस लोकप्रिय कार का भारत में शुरू हुआ प्रोडक्शन

Wed, 22 Mar 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
टिगुआन - फोटो : volkswagen
विज्ञापन
यूरोपियन कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन जल्द ही भारत में बहुप्रतीक्षित एसयूपी टिगुआन को लॉन्च करने जा रही है। बुधवार को कंपनी ने इस बात का एेलान किया कि फोक्सवैगन जल्द ही अपनी प्रीमियम एसयूपी टिगुआन का निर्माण शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन


कंपनी इस कार का निर्माण महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित प्लान में शुरू करेगी। टिगुआन को पहली बार 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। कंपनी ने इस साल कार के निर्माण की घोषणा कर दी है। फोक्सवैगन का कहना है कि भारत में बढ़ते हुए एसयूवी सेगमेंट को देखते हुए, हम अपने आप को इस सेगमेंट का लैंडमार्क बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

जानें क्यों है ये कार खास

टिगुआन - फोटो : volkswagen
भारतीय फोक्सवैगन के निदेशक माइकल मेयर का कहना है कि हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हम भारतीय बाजार में इस कार को उतारने जा रहे हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट की मांग को देखते हुए इस कार को बाजार में उतारने का फैसला किया है। फोक्सवैगन की यह कार विश्व भर में धूम मचाने के बाद भारतीय बाजार में आ रही है। 

फोक्सवैगन की टिगुआन में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है। कंपनी इस कार में 7 स्पीड डीएसजी वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है। टिगुआन एक प्रीमियम एसयूवी है जिसे स्पोर्टी लुक के साथ विकसित किया गया है। फोक्सवैगन की इस कार को यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में काफी पसंद किया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें