इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 5 से लेकर 12 फरवरी तक आयोजित होने वाला इंडिया ऑटो एक्सपो एक बार फिर जबरदस्त रंग में नजर आएगा। पिछली बार एक्सपो से गायब रहीं फॉक्सवैगन, स्कोडा जैसी ऑटो कंपनियां प्रदर्शनी में भविष्य के वाहनों को उतारेंगी। वहीं, चीन की एफएडब्ल्यू और ग्रेटवॉल मोटर्स समेत करीब 7 बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां पहली बार अपने वाहनों को प्रदर्शित करेंगी।
ऑटो एक्सपो 2020 में इस बार स्टार्टअप कंपनियों का जोर रहेगा। स्टार्टअप कंपनियां विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित करेंगी। एक्सपो में 22 से अधिक नई स्टार्टटअप कंपनियां अपने उत्पाद उतारेंगी।
ऑटो एक्सपो 2020 में कई बड़ी कंपनियां पहली बार हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा 2018 में हिस्सा नहीं लेने वाली फॉक्सवैगन और स्कोडा ऑटो समेत कई अन्य कंपनियां अपने भविष्य के वाहनों को पेश करेंगी।