बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रविवार को चल रही टाटा टी1 रेस की सुपर क्लास श्रेणी के मुकाबले को यूपी के ट्रक ड्राइवर पितांबर ने जीत लिया है। यह टाटा टी1 रेस का चौथा सीजन था। रेस में यूपी के शिव निहाल सिंह और गुरुजंत सिंह क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।
टाटा टी1 रेस की शुरुआत 2014 में हुई थी, जिसके बाद से ट्रकों की रेस का यह सिलसिला जारी है। टाटा के ओर से आयोजित इस रेस में देश- विदेश के विभिन्न ट्रक ड्राइवर भाग लेते हैं। इस रेस में उबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रक चलाने वाले ड्राइवर को रेस ट्रैक पर ट्रक दौड़ाने का मौका दिया जाता है। इस बार रेस में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
रेस में राजस्थान के मोहब्बत सिंह सबसे तेजी से लैप पूरा करने वाले प्रतिभागी बनें। मोहबत सिंह ने 1:50:677 मिनट में अपना लैप पूरा किया। वहीं रेस के विजेता रहे पितांबर सिंह को अपना सबसे तेज लैप पूरा करने में 1:50:950 मिनट का समय लगा।
टाटा टी1 रेसिंग के लिए इस बार देशभर के विभिन्न शहरों से 1000 से ज्यादा लोगों के आवेदन भेजा था। जिसके बाद 10 प्रतिभागियों को एफ1 के रेस ट्रैक पर ट्रक दौड़ाने का मौका मिला। इन प्रतिभागियों को टाटा कंपनी रेस के लिए ट्रेनिंग देती है।