फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त मिलेगी Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार, बस करना होगा यह काम

Mon, 05 Oct 2020 06:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूट्यूब की दुनिया में खासे लोकप्रिय डेविड डोब्रिक ने एलान किया कि अगर इस साल मतदान करने के लिए लोग खुद को रजिस्टर कराते हैं तो वह टेस्ला कार मुफ्त देंगे।
विज्ञापन
Free Tesla Model 3 cars to be given in US Election - फोटो : Twitter/@DavidDobrik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए भारत में मुफ्त सामान बांटना कोई नई बात नहीं है। जबकि इससे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन इस तरह के ऑफर आमतौर पर एक राजनीतिक पार्टी द्वारा दिए जाते हैं, जो इस तरह की योजनाओं का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने की उम्मीद करते हैं। 
विज्ञापन

हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों को ज्यादा मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस विचार में सिर्फ थोड़ा सा बदलाव किया गया है। अमेरिक में कुछ ही हफ्तों बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके खिलाफ मैदान में उतरे जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति पद की बहस गर्म हो रही है, ऐसे में एक ऑनलाइन प्रभाव पैदा करने में जुटे एक व्यक्ति ने इन चुनावों में मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कुछ इस तरह की एक योजना के बारे में सोचा। 

यूट्यूब की दुनिया में खासे लोकप्रिय डेविड डोब्रिक ने एलान किया कि अगर इस साल मतदान करने के लिए लोग खुद को रजिस्टर कराते हैं तो वह टेस्ला कार मुफ्त देंगे। वोटिंग और डेमोक्रेसी के लिए काम करने वाली गैर-लाभकारी एजेंसी हेडकाउंट के साथ साझेदारी में, डोब्रिक भाग्यशाली विजेताओं के लिए पांच Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) कार देने की पेशकश कर रहे हैं। मुफ्त टेस्ला जीतने की दौड़ में शामिल होने के लिए, प्रतिभागियों को सिर्फ यह जांच करना होगा कि क्या वे वोट देने के लिए पंजीकृत हैं या नहीं और इसकी पुष्टि करनी होगी। 

टेस्ला मॉडल 3 कार की कीमत लगभग 35,000 डॉलर (करीब 25.61 लाख रुपये) है। पांच टेस्ला मॉडल 3 कार की लागत 175,000 डॉलर (लगभग 1.28 करोड़) होगी।

प्रतियोगिता का घोषणा पहले ही बहुत सारे लोगों को आकर्षित कर चुकी है। डोब्रिक ने ट्वीट किया कि घोषणा के 24 घंटे के भीतर एक लाख से अधिक अमेरिकियों ने मतदान करने के लिए पंजीकरण किया है। 


 
विज्ञापन

इससे पहले डोब्रिक ने टिक्कॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था जो प्रतियोगिता के बारे में मामूली तौर पर बता रहा था। यह विचार स्पष्ट रूप से एक उपयोगकर्ता से प्रभावित था जिसने सुझाव दिया था कि डोब्रिक को अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि अधिक लोगों को वोट करने के लिए पंजीकरण करने में मदद मिल सके। विडंबना यह है कि डोब्रिक खुद अमेरिकी चुनावों में वोट करने के लिए पंजीकृत नहीं हो सकते हैं। क्योंकि वह स्लोवाकिया में पैदा हुए थे और अपने माता-पिता के साथ एक बच्चे के रूप में अमेरिका पहुंचे थे। 



वहीं, हेडकाउंट वर्ष 2004 से मतदाताओं को पंजीकृत करने के अभियान में लगा हुआ है। एजेंसी का दावा है कि वह तब से 6 लाख से अधिक मतदाताओं को पंजीकृत करने में सफल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें