मारुति सुजुकी की नई अर्टिगा और वैगन-आर मार्किट काफी पसंद की जा रही हैं। ग्राहक इन्हें हाथों-हाथ ले रहे हैं। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों को एकदम नए अवतार में पेश किया था। लेकिन अभी ही कुछ डीलर्स ऐसे हैं जिनके पास इन दोनों कारों के पुराने मॉडल्स बचे हुए हैं। ऐसे में अगर आप अभी भी अर्टिगा और वैगन-आर के पुराने मॉडल्स को खरीदने कली चाहत रखते हैं तो यहां आपको इन गाड़ियों पर 70 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल जायेगा।
मारुति सुजुकी अर्टिगा (Old)
डिस्काउंट: 70 हजार रुपये
भारत में मारुति सुजुकी की नई अर्टिगा की बिक्री पिछले साल नवम्बर से शुरू हो चुकी थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अभी भी मारुति सुजुकी के कई ऐसे डीलर्स हैं जिनके पास पुरानी अर्टिगा रखी हुई है। नया मॉडल आने से अब इनको ग्राहक नहीं मिल रहे हैं ऐसे में स्टॉक को क्लियर करने के लिए डीलर्स डिस्काउंट का सहारा ले रहे हैं। यदि आप अर्टिगा के पुराने मॉडल से खुश हैं और इसे अभी भी खरीदना चाहते हैं तो आपको इस गाड़ी पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिलेगा। जी हां पुरानी डीजल अर्टिगा पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जबकि इसके पेट्रोल-CNG मॉडल पर 35 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
मारुति सुजुकी वैगन-आर (Old)
डिस्काउंट: 60 हजार रुपये
यही हाल वैगन-आर का भी है। नया मॉडल आने के बाद अभी भी कुछ डीलर्स के पास पुरानी वैगन-आर खड़ी है। स्टॉक क्लियर करने के चक्कर में डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। अगर आप पुरानी वैगन-आर अभी भी खरीदना चाहते हैं तो आपको इस गाड़ी पर पूरे 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल जायेगा लेकिन यह कार के वेरिएंट पर निर्भर करेगा। इसके अलावा फिलहाल नई वैगन-आर पर 20 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है।