फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान कर देगा Mahindra XUV300 का खतरनाक स्टंट वाला नया वीडियो एड

Sat, 19 Jan 2019 02:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra XUV300 TVC gaurav Gill
विज्ञापन

महिन्द्रा की अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग 14 फरवरी को होनी है। लोगों की महिन्द्रा की नई गाड़ी का बेसब्री से इंतजार है। लॉन्चिंग की खबरों के साथ ही एक्सयूवी 300 को लेकर हलचलें भी शुरू हो गई हैं। वहीं अब एक्सयूवी 300 का नया टीवी कमर्शियल भी लॉन्च हो गया है, जो अच्छी खासी धूम मचा रहा है।

 

विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी 300 का नया टीवी कमर्शियल गौरव गिल पर फिल्माया गया है, जो देश के टॉप रैली चैंपियंस में से एक हैं। इस टीवी एड में महिन्द्रा एक्सयूवी का पूरी तरह से खुलासा हो गया है। इस एड में गिल एक्सयूवी 300 के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

20 हजार रुपए में बुकिंग

महिन्द्रा एक्सयूवी 300 कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है और मात्र 20 हजार रुपए देकर इसकी बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत भी 8 लाख से लेकर 12 लाख रुपए तक होगी। एक्सयूवी 300 तीन वैरियंट्स W4, W6 और W8 में लॉन्च होगी, साथ ही इसमें एक ऑप्शनल W8 (O) वैरियंट भी आएगा। वहीं यह 6 रंगों रेड रेज, सनबर्स्ट ओरेंज, पर्ल व्हाइट, नेपोली ब्लैक, DSAT सिल्वर और एक्वामैरीन रंग में उपलब्ध होगी। वहीं फिलहाल महिन्द्रा अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में डुअल टोन का फीचर नहीं देगी।

 
विज्ञापन

6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ होगी लॉन्च

Mahindra XUV300 TVC

एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 130 पीएस की अधिकतम पॉवर 200 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देगा। जबकि मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 4000 आरपीएम पर 90 पीएस यानी 88.5 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं टाटा नेक्सन का 1.2 लीटर पेट्रोल 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन 110 पीएस की पॉवर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 का पेट्रोल वैरियंट 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसके ऑटोमैटिक वैरियंट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें