फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने मास्क पहना है या नहीं, उबर अब इस फीचर के जरिए लगाएगी पता

Mon, 19 Oct 2020 03:46 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Uber cab - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन
एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर ने कहा है कि उसके जिन यात्रियों ने अपनी पिछली यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहना था, उन्हें आगे कैब बुक करने के लिए मास्क पहने सेल्फी दिखानी होगी। 
विज्ञापन


उबर ने कहा कि इस नए फीचर से कैब चालकों से मिली जानकारी के आधार पर अगले यात्री के लिए यात्रा को सुरक्षित किया जा सकेगा। इससे पहले उबर ने इसी साल एक प्रौद्योगिकी तैयार की थी जिससे पता चलता है कि उसके चालकों ने वाहन चलाते समय मास्क पहना है या नहीं। इसके लिए चालकों को मास्क पहने सेल्फी लेनी होती है। 



बयान में कहा गया है कि मई, 2020 में चालकों की मास्क सत्यापन सेल्फी शुरू किए जाने के बाद से देशभर में 1.74 करोड़ से अधिक सत्यापन किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


उबर इंडिया एसएस के प्रमुख (आपूर्ति एवं चालक परिचालन) पवन वैश्य ने कहा, "हमारा मानना है कि जवाबदेही दोनों तरफ से होनी चाहिए। पहले हमने प्रौद्योगिकी के जरिए यह सुनिश्चित किया था कि चालकों ने वास्तव में मास्क पहना है या नहीं। अब हम इसी तरह की प्रौद्योगिकी उन यात्रियों के लिए लाए हैं, जिन्होंने पिछली यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहना था।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें