टीवीएस कंपनी त्यौहारों से पहले अपने सबसे प्रसिद्व स्कूटर को अपडेट कर लांच करने की तैयारी में है।कंपनी इस नए स्कूटर को Jupiter Grande 5G के नाम से लांच करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक नए ज्यूपिटर का बाहरी लुक पूराने के जैसा ही होगा।लांच होने वाले स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने ऐसी कुछ चीजो को जोड़ा है जो किसी भी स्कूटर में आपको पहली बार देखने को मिलेंगी।सामने आई जानकारी के मुताबिक
इस नए स्कूटर में फ्यूल साइन के लिए डिजिटल डिस्प्ले के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया जाएगा।इसके अलावा इसमें ट्रिप मीटर और क्लॉक की भी सुविधा होगी।
नए टीवीएस ज्यूपिटर ग्रैंड 5जी स्कूटर में स्टैंडर्ड वेरियंट वाले एक्सटर्नल फ्यूल के साथ फिलर कैप, रिजर्व फ्यूल इंडिकेटर, अंडरसीट मोबाइल चार्जर, पार्किंग ब्रेक और पास लाइट स्विच जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल होंगे।ये सभी फीचर्स अभी तक किसी भी स्कूटर में नहीं दिये गए हैं।
टीवीएस ज्यूपिटर ग्रैंड 5जी की पावर की बात करें, तो इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। इस नए स्कूटर में पुराने स्कूटर की ही तरह 109.7सीसी, सिंगल-सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा। जो कि 8एचपी की पावर और 8एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
कंपनी ने इस नए स्कूटर को लेकर दावा किया है कि यह 62 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा। कीमत की बात करें, तो हाल ही में मार्केट में मौजूद ज्यूपिटर की कीमत 56,488 रुपये है। वहीं माना जा रहा है कि लांच होने वाले नए ज्यूपिटर की कीमत इससे मात्र 1500 रुपये ज्यादा हो सकती है।