फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS ने दो नए कलर्स में लांच की Radeon, जानिये कीमत और फीचर्स

Fri, 10 May 2019 09:19 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TVS Radeon
विज्ञापन

एंट्री लेवल सेगमेंट में TVS की Radeon काफी पॉपुलर बाइक बन चुकी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने अब Radeon को दो नए कलर्स Volcano Red और Titanium Grey में लांच किया है। कंपनी ने इस बाइक दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 50,070 रुपये रखी है। यह एक आरामदायक बाइक जो हर तरह से रास्तों पर बढ़िया प्रदर्शन करती है। अभी हाल ही में Radeon ने  1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार लिया है, इस लिहाज से देखें तो ग्राहकों को यह बाइक काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन

 

इंजन में है दम

इंजन की बात करें तो बाइक में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp का मैक्सिमम पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। और एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है। बाइक का इंजन स्मूथ है।  यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है। इसमें आपको असरदार ब्रेकिंग मिलती है। बाइक में लगा डिजिटल स्पीडोमीटर बेहद आकर्षित करता है।
 

डायमेंशन

बात डायमेंशन की करें तो Radeon की लंबाई 2006mm,  चौड़ाई 705mm  और ऊंचाई 1070mm  है।  जबकि  इसका व्हीलबेस 1265mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है। इसके अलावा बाइक का कर्ब वजन 112kg है।इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक ऑयल डैम्प्ड सस्पेंशन दिया है जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है। जिससे खराब रास्तों पर बेहतर आराम मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें