फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS मोटर की बिक्री बढ़ी,अगस्त महीने में बेचीं इतनी गाड़ियां

Tue, 03 Sep 2019 04:07 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TVS motor - फोटो : Google
विज्ञापन

वही बात कुल टू-व्हीलर की करें तो पिछले महीने कंपनी ने 275,851 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 330,076 यूनिट्स का रहा था।  डोमेस्टिक बाजार में टू-व्हीलर की बिक्री अगस्त महीने में 219,528 यूनिट्स की एही थी, जबकि बीते साल अगस्त महीने में यह आंकड़ा 275,688 यूनिट्स का रहा था।

विज्ञापन

एक तरफ जहां गाड़ियों की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है वहीं इस बार अगस्त महीने में TVS मोटर  की बिक्री में 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी ने पिछले महीने  290,455 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल की सामान अवधि में यह आंकड़ा 279,465 वाहनों की बिक्री का रहा था। कंपनी को उम्मीद है ऑटो सेक्टर के हालात धीरे-धीरे ठीक होंगे।

कुल टू-व्हीलर की बिक्री

वही बात कुल टू-व्हीलर की करें तो पिछले महीने कंपनी ने 275,851 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 330,076 यूनिट्स का रहा था।  डोमेस्टिक बाजार में टू-व्हीलर की बिक्री अगस्त महीने में 219,528 यूनिट्स की एही थी, जबकि बीते साल अगस्त महीने में यह आंकड़ा 275,688 यूनिट्स का रहा था।

स्कूटर-मोटरसाइकिल की बिक्री

कुल मोटरसाइकिल की बिक्री की बात करें तो TVS मोटर  ने पिछले महीने 109,393 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2018 में यह आंकड़ा 131,743 यूनिट्स का रहा था। कुल स्कूटर की बिक्री की बात करें तो अगस्त 2019 में 109,272 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 126,676 यूनिट्स का रहा था।
विज्ञापन

एक्सपोर्ट में 6 फीसदी की बढ़त

TVS मोटर ने कुल पिछले महीने 6 फीसद की बढ़त करते हुए 69,702 वाहनों को एक्सपोर्ट किया जबकि बीते साल यह आंकड़ा समान अवधि में 66,028 यूनिट्स का रहा था। इसके अलावा कंपनी ने थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 11 फीसदी की बढ़त करते हुए 14,604 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 13,141 यूनिट्स का था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें