फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस वीगो दो और रंगों में हुआ लॉन्च 

Mon, 20 Feb 2017 06:33 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
वीगो - फोटो : TVS Motor Company
विज्ञापन
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर वीगो को दो और रंगों में बाजार में उतारा है। इस स्कूटर को कंपनी ने लगभग 8 साल पहले भारतीय बाजार में पेश किया था। अब इस स्कूटर में दो और रंगों मेटालिक ओरेंज और टी ग्रे की च्वाइस आपको और मिलेगी। इसके साथ ही अब 110 सीसी सीवीटीआई इंजिन वाला यह स्कूटर बीएस 4 मानकों को पूरा करता है। इसमें ड्यूल टोन सीट कवर, सिल्क ओक पैनल और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। ये दोनों रंग पूरे टीवीएस वीगो प्रोडक्ट रेंज में उपलब्‍ध होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार 434 रुपये कीमत

टी ग्रे WEGO - फोटो : TVS Motor Company
इसकी कीमत भारतीय बाजार में 50 हजार 434 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। लेकिन यह स्‍कूटर देश के चुनिंदा टीवीएस शोरूम में मिलेगा। इसकी जानकारी देते हुए टीवीएस मोटर कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग अनिरूद्व हलदर ने बताया कि इस स्‍कूटर ने इतने सालों में अपनी उपयोगिता को साबित किया है। अब इस नए स्कूटर में सिंक ब्रेकिंग सिस्‍टम, फुली डिजिटल स्पीडो, ड्यूल टोन सीट कवर, सिल्वर ओक पैनल और यूएसबी चार्जिंग ग्राहकों की सहूलियत के लिए हमने दिया है। हमें पूरा भरोसा है कि हमारा यह उत्पाद भारतीय ग्राहकों की कसौटी पर अपने नए रूप व अंदाज में खरा उतरेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें