फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई TVS Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च, राइडिंग मोड्स के साथ मिलेगा अपग्रेड सस्पेंशन, जानें कीमत

Wed, 04 Nov 2020 04:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TVS Apache RTR 200 4V BS6 - फोटो : TVS
विज्ञापन
टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी अपडेटेड Apache RTR 200 4V से पर्दा हटा दिया है। यह मौजूदा समय का सबसे बड़ा अपग्रेड है। TVS Apache RTR 200 4V के बीएस6 मॉडल में कंपनी ने मल्टीपल राइडिंग मोड्स और एडजस्टेबल सस्पेंशन शामिल किया है। ये दोनों ही फीचर्स फर्स्ट इन सेगमेंट हैं। कंपनी ने अपनी Apache RTR 200 4V की बुकिंग शुरू कर दी है। भारतीय बाजार में इसके सिंगल-चैनल एबीएस मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है। वहीं, इसके डुअल-चैनल एबीएस वेरिएंट की कीमत 1.31 लाख रुपये है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि नए फीचर केवल डुअल-चैनल वर्जन में मिलेंगे।
विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V में दिए गए सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स की बात करें, तो अब इसमें तीन राइडिंग मोड्स मिलेंगे। इनमें स्पोर्ट, अर्बन और रेन शामिल हैं। बाइक में एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन के साथ प्री-लोड एडजस्टमेंट के साथ प्रीमियम शोए सस्पेंशन में अपग्रेड किया गया है। 
 

TVS Apache RTR 200 4V BS6 के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें फ्यूल इंजेक्शन, स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ इनेबल्ड स्मार्टकनेक्ट सिस्टम, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी +), एलईडी हेडलैंप और रियर रेडियल टायर दिए गए हैं। बाइक को एक नया मैट ब्लू पेंट स्कीम भी दिया गया है।
 

TVS Apache RTR 200 4V BS6 में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पावर के लिए 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 20.2 bhp का मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 18.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 
 
विज्ञापन

इसके फ्रंट सस्पेंशन का अपग्रेड किया गया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक यूनिट दी गई है। ब्रेंकिग फीचर्स की बात करें तो इसके दोनों साइड डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। यह बाइक सिंगल-चैनल और डुअल-चैनल ऑप्शन्स में उपलब्ध है। ऐसे में अब देखना है कि इस बाइक को ग्राहकों का कितना साथ मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें