अगर दिवाली से पहले आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो टीवीएस मोटर कंपनी का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल कंपनी अपनी TVS Radeon पर कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है। बता दें कि इस बाइक की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,942 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 66,442 रुपये तक जाती है। आज हम आपको इस बाइक पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,