फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triumph Street Triple R लॉन्च, इस सुपरबाइक की कीमत आपकी उम्मीद से है कम!

Tue, 11 Aug 2020 05:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Triumph Street Triple R बाइक में तीन राइडिंग मोड्स - Road, Rain, and Sport मिलते हैं। 
  • Street Triple R बाइक की भारतीय बाजार में KTM 790 Duke, Kawasaki Z900 और Ducati Monster 821 जैसी बाइक्स के साथ टक्कर होगी। 
विज्ञापन
Triumph Street Triple R - फोटो : Triumph Motorcycles
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स) ने अपनी नई Street Triple R (स्ट्रीट ट्रिपल आर) बाइक भारत में लॉन्च की है। भारतीय बाजार में इसकी पैन इंडिया एक्स-शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपये रखी गई है। नई स्ट्रीट ट्रिपल आर के साथ ही मिडिलवेट नेकेड सेगमेंट अब और भी अधिक प्रतिस्पर्धी वाली हो गई है। नई स्ट्रीट ट्रिपल आर को टॉप-ऑफ-द-लाइन Street Triple RS (स्ट्रीट ट्रिपल आरएस मॉडल) से नीचे रखा गया है, जिसकी हाल ही में भारत में कीमत बढ़ाई गई थी। 
विज्ञापन

इंजन
Triumph Street Triple R बाइक में नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 765 cc का इन-लाइन 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 12,000 rpm पर 118 PS का पावर और 9,350 rpm पर 79 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। RS मॉडल में, यह इंजन थोड़ा ज्यादा पावरफुल है जो 123 PS का पावर और 79 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

फीचर्स
यह बाइक अत्याधुनिक राइडर सपोर्ट टेक्नॉलॉजी जैसे कि नई ट्रायम्फ शिफ्ट असिस्ट अप एंड डाउन क्विकशिफ्टर, 3 राइडिंग मोड्स, और राइड-बाय-वायर, एबीएस एंड ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है। 

3 राइडिंग मोड्स
Triumph Street Triple R बाइक में तीन राइडिंग मोड्स - Road, Rain, and Sport मिलते हैं। इन्हें स्ट्रीट ट्रिपल आर के एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल में जाकर चुना जा सकता है। रेन मोड एक सुरक्षित और स्मूथ सवारी के लिए इंजन के पावर को 100 PS तक सीमित रखता है। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Street Triple R बाइक के फ्रंट में 41mm शोवा अजस्टेबल अपसाइड डाउन फोर्क सस्पेंशन और रियर में शोवा मोनोशॉक दिए गए हैं। फ्रंट में 310 mm ट्विन डिस्क और रियर में 220 mm डिस्क ब्रेक हैं। बाइक ड्यूल चैनल एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल से लैस है। इस बाइक में 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं। 

बुकिंग 
कंपनी की डीलरशिप के जरिए Street Triple R बाइक को एक लाख रुपये में बुक कराया जा सकता है। यह नई बाइक भारतीय बाजार में मौजूद कंपनी की Street Triple S बाइक को रिप्लेस करेगी। 
विज्ञापन

मुकाबला
Street Triple R बाइक की भारतीय बाजार में KTM 790 Duke, Kawasaki Z900 और Ducati Monster 821 जैसी बाइक्स के साथ टक्कर होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें