2020 Triumph Street Twin के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 900 सीसी का लिक्विड-कूल्ड SOHC ट्विन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7,500 आरपीएम पर 65bhp की मैक्सिमम पावर और 3,700 आरपीएम पर 80Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। पुराने वर्जन के मुकाबले इसके डुअल एग्जॉस्ट सिस्टम को मॉडिफाइड किया गया है।
ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो नई Street Twin में चार पिस्टन वाला 310 मिलीमीटर का सिंगल डिस्क Brembo फ्रंट ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का Nissin दो पिस्टन डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें टॉर्क-असिस्ट क्लच दिया गया है।
वहीं, अगर इसके राइडिंग मोड्स की बात करें, तो बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए इसमें रोड और रेन मोड दिया गया है। इसके अलावा नई Street Twin में TPMS (टायर प्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम) फीचर दिया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-पॉड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।
इसमें आपको स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) मिलता है। बिना पेट्रोल इसका वजन 198 किलोग्राम है। इसमें 12 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके सीट की ऊंचाई 760 मिलीमीटर है।
बता दें कि मौजूदा समय में Triumph Motorcycles भारत में अपनी आठ मोटरसाइकिलों की बिक्री कर रही है।