Triumph Rocket 3 GT मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे 18.4 लाख की एक्स-शोरूम कीमत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह बाइक Rocket 3 R रोडस्टर का टूरिंग वर्जन है। बता दें कि ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता की तरफ से Rocket 3 GT और Rocket 3 R को पिछले साल पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इन दोनों ही बाइक्स को दिसंबर 2019 में लॉन्च किया था। Rocket 3 R के मुकाबले Rocket 3 GT की कीमत 40,000 रुपये ज्यादा है। यही कारण है कि इसमें ज्यादा फीचर्स भी दिए गए हैं। Triumph Rocket 3 GT की बुकिंग शुरू हो गई है और कंपनी इसकी डिलीवरी जल्द शुरू भी कर देगी।