फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triumph की 2019 Tiger 800 XCA भारत में लॉन्च, कीमत 15.16 लाख रुपये

Tue, 12 Mar 2019 02:49 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tiger 800 xca
विज्ञापन

Triumph मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपनी बाइक 2019 Tiger 800 XCA को लॉन्च कर दिया है।जिसकी कंपनी ने कीमत 15.16 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी है। नई Tiger 800 XCA में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। जो इसे इसके स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। एक नजर Tiger 800 XCA के खास बिंदुओं पर.......

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger 800 xca
  • नई Tiger 800 XCA में एडजस्टेबल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जॉयस्टिक कंट्रोल के साथ बैकलिट स्विचगियर, नया एलईडी हेडलैंप, अपडेटेड क्रूज कंट्रोल, एडजस्टेबल विंड स्क्रीन तथा नया लाइटर व फ्री-फ्लोइंग एग्जॉस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
  • Triumph Tiger 800 में स्विचेबल ABS, हीटेड ग्रिप्स, इंजन इममोबिलाइजर,इंजन प्रोटेक्शन बार, पॉवर सॉकेट्स,क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल मिलते हैं। 
  • नई Triumph Tiger 800 XCA में 800 सीसी का 3 सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 94 बीएचपी की पावर और 79 एमएम का टॉर्क देता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
  • Triumph Tiger 800 XCA में 6 राइडिंग मोड  रोड, स्पोर्ट, ट्रैक, राइडर-कस्टमाईजेबल, ऑफ-रोड, तथा ऑफ-रोड प्रो दिए गए हैं। 
  • बाइक के फ्रंट में 21 इंच के स्पोक व्हील और रियर में 17 इंच स्पोक व्हील मिलते हैं। इसमें सस्पेंशन के लिए फ्रंट फोर्क में 220 एमएम और रियर फोर्क में 215 एमएम का सेटअप दिया गया है। 
  • Triumph Tiger 800 XCA के फ्रंट में 305 एमएम का डिस्क तथा रियर में 255 एमएम सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है।वहीं इसमें 19 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • Triumph Tiger 800 XCA मोटरसाइकिल का वजन 208 किलोग्राम है। जिसमें दी गई एडजस्टेबल सीट हाइट  मोटरसाइकिल की सीट को 840 से 860 एमएम तक बढ़ाया व घटाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें