फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने से महंगी हो जाएंगी Toyota की गाड़ियां, जानें वजह

Fri, 15 Mar 2019 03:49 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toyota Fortuner
विज्ञापन

टोयोटा की गाड़ियां प्रीमियम सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। जिनकी उत्पादन लागत में वृद्वि के चलते अगले महीने से कंपनी ने अपने कुछ मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।  हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह किन मॉडलों के दाम बढ़ाने जा रही है। 

विज्ञापन


कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने बयान में कहा, ‘‘हम लागत कटौती के उपायों के जरिये अभी तक अतिरिक्त लागत का बोझ उठा रहे हैं। इसके लिए उत्पादन प्रक्रिया को बेहतर किया गया है। लेकिन उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर हम इसका कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालेंगे।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी लागत को कम करने के प्रयासों को जारी रखेगी।

बता दें, कंपनी के लोकप्रिय मॉडलों में बहुउद्देश्यीय वाहन इनोवा और स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन फॉर्च्यूनर शामिल हैं। हाल ही में टोयोटा ने चाद पर चलने वाली सेल्फ ड्राइविंग कार पर काम शुरू कर दिया है। जिसे कंपनी ने जक्सा लूनर रोवर ( Jaxa Lunar Rover ) नाम दिया है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

jaxa lunar rover
इस कार में 6 पहिये लगाये गए हैं जिसमें 2 लोग आराम से बैठकर 10,000 किमी तक का सफर तय कर सकते हैं। जापानी कंपनी इस कार को एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के लिए तैयार कर रही है। जिसे 2029 तक चांद पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। 

टोयोटा की यह कार जक्सा लूनर रोवर 6 मीटर लंबी होगा, जिसमें भीतर 13 वर्ग मीटर की जगह होगी।बता दें, इसमें अपना अंतरिक्ष सूट उतार कर बैठ सकेंगे। जक्सा लूनर रोवर बैटरी से चलेगी, जो सौर ऊर्जा से चार्ज होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें