फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम हो चुकी यह दिग्गज कंपनी करेगी 70 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च

Fri, 15 Mar 2019 03:39 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Volkswagen
विज्ञापन

जर्मन कंपनी Volkswagen पिछले कुछ समय से काफी बुरे दौर से गुजर रही है। कंपनी पिछले साल तक दुनियाभर में कई मुकदमों का सामना कर रही थी। ऐसे में कंपनी के सीईओ ओलिवर ब्लूम ने घोषणा की थी। कि Volkswagen भविष्य में कभी भी डीजल गाड़ियां नहीं बनाएंगे।

विज्ञापन


फिलहाल, कंपनी अपने वादे पर कायम है और उसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने साल 2028 तक करीब 70 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का ऐलान किया है। ओलिवर ब्लूम ने कहा था कि कंपनी केवल पेट्रोल, हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही मार्केट में पेश करेगी। जबकि उसका मुख्य फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर होगा।

फॉक्सवैगन
 Volkswagon कंपनी का लाभ प्रतिशत पिछले साल 4.2 फीसदी के घटकर मात्र 3.8 रह गया था। जिसकी वजह से कई हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में Herbert Diess ने कहा की पेट्रोल और अन्य फ्यूल पॉवर्ड कार बनाने के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ियों में 30 प्रतिशत कम लोगों की जरुरुत होती है।

जिसके चलते करीब 7000 स्टाफ को कम किया जाएगा। जिससे कंपनी सालाना करीब 5.9 बिलिनय यूरो की बचत कर सकेगी। बता दें, कंपनी 2023 तक प्रॉफिट को 6 फीसदी तक करना चाहती है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने फॉक्सवैगन पर देश में बिकने वाली अपनी डीजल कारों में उत्सर्जन छिपाने वाले उपकरण का इस्तेमाल कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के कारण 500 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
 
विज्ञापन

Volkswagen
फॉक्सवैगन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 2015 में कंपनी ने स्वैच्छिक रूप से 3.23 लाख कारें वापस लेने प्रस्ताव दिया था। उस समय खबरें आई थीं कि कंपनी की ई189 डीजल इंजन में एक ऐसी चीट डिवाइस लगी होती है, जो उत्सर्जन परीक्षण के दौरान को प्रदूषण स्तर को कम करके दिखाता है।

'चीट डिवाइस' डीजल इंजन में लगाया जाने वाला एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जिससे उत्सर्जन टेस्ट में हेरफेर किया जाता है। लेकिन परीक्षण में यह बात सामने आई थी कि वाहनों में अतिरिक्त नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन के स्तर का कारण बन रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें