फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात इज्जत की आई तो पाक पर परमाणु हमला करने से भी नहीं चूकेगा भारत

Sat, 01 Apr 2017 02:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
एक समय था जब अमेरिका के राष्ट्रपति रॉनल्ड रीगन ने कहा था कि परमाणु जंग ने जीती जा सकती है और न ही इसे लड़ा जाना चाहिए। ये उन्होंने 1984 में कहा था, लेकिन इस नीति में कई बदलाव आ चुके हैं। अब देश परमाणु हमले की धमकियां एक-दूसरे को देते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु हमले की धमकियों का भारत ऐसा जवाब दे सकता है कि वह इसके बारे में दोबारा सोचेगा भी नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि भारत अब पाकिस्तान पर पहले परमाणु हमला कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उड़ी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हालात एेसे हो गए हैं कि भारत युद्ध की पहल भी कर सकता है।

दरअसल, परमाणु हमले की धमकी के बल पर पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह दे रहा है, ऐसे में भारत अब इसे हल्के में लेने के पक्ष में नहीं है। भारत फिर पहले परमाणु हमला न करने वाले फैसले पर समीक्षा कर सकता है। ये बात इससे भी साबित हो रही है क्योंकि कई न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स ने इस पर अपनी राय दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक को हमले का मौका नहीं देगा भारत

वर्ल्ड फेम्स विद्वान विपिन नारंग ने वॉशिंगटन मे आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी राय में भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बनाए जा रहे न्यूक्लियर हथियारों के खिलाफ भारत कड़ा रुख अपना सकता है। वो अपने आगे से परमाणु हमला न करने के फैसले को दरकिनार करके पाकिस्तान पर पहले परमाणु हमला कर सकता है।

नारंग ने कहा था कि भारत का हमला पारंपरिक हमलों की तरह नहीं होगा, वो पाकिस्तान के न्यूक्लियर सिस्टम पर ही हमला करेगा जिससे पाक की ओर से ऐसे हमलों की गुंजाइश ही खत्म हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी पाकिस्तान के न्यूक्लियर हमलों पर धमकी देने पर आगे से हमले की बात रखी थी। बाद में इसे उनकी व्यक्तिगत राय करार दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें