फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयोटा की कार खरीदना चाहते हैं तो यह है सही समय, कंपनी ने किया कीमत बढ़ाने का ऐलान

Tue, 27 Nov 2018 01:29 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toyota Corolla
विज्ञापन

जापान की वाहन बनाने वाली कंपनी टोयोटा की भारतीय इकाई टोयोटा किर्लोस्कर मोटर एक जनवरी 2019 से अपने वाहनों की कीमतों में चार प्रतिशत तक की वृद्धि करने जा रही है। मंगलवार को कंपनी ने कहा कि रुपये में गिरावट से उसकी विनिर्माण लागत बढ़ रही है जिसके चलते उसने इस वृद्धि का निर्णय किया है।

विज्ञापन


टोयोटा ने एक बयान में कहा कि बढ़ती विनिर्माण लागत के लगातार दबाव का नियमित आकलन करने के बाद वह कीमत वृद्धि पर विचार कर रही है। कंपनी ने कहा,‘‘रुपये में गिरावट के चलते उसकी विनिर्माण लागत पर काफी प्रभाव पड़ा है।’’ 

कंपनी का कहना है कि वह लंबे समय से इस अतिरिक्त लागत का बोझ उठा रही थी, ताकि ग्राहकों को कीमत वृद्धि से बचाया जा सके। कंपनी ने कहा, ‘‘उच्च लागत का दबाव लगातार बने रहने के चलते हमें इसका कुछ बोझ ग्राहकों के ऊपर डालना होगा। टोयोटा एक जनवरी 2019 से सभी मॉडलों की कीमत चार प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी अभी देश में हैचबेक लीवा से एसयूवी लैंड क्रूजर जैसे कई वाहन मॉडल की बिक्री करती है। इनकी कीमत 5.25 लाख रुपये से 1.41 करोड़ रुपये के बीच है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें