फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में पीएम मोदी का राहुल पर तंज, पहली बार गले मिलने और गले पड़ने में फर्क पता चला

Wed, 13 Feb 2019 04:38 PM IST
संदीप भट्ट चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

बुधवार को 16वीं लोकसभा का आखिरी दिन था। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इस कार्यकाल का अपना आखिरी भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सभी सांसदों को शुभकामना दी। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। ये तंज कुछ महीने पहले लोकसभा की कार्यवाही के दौरान राहुल के पीएम मोदी से गले मिलने और उसके बाद अपनी सीट पर आकर आंख दबाने के वाकये से जुड़ा है। 16वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सदन में नहीं दिखे, हालांकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में मौजूद थीं।

विज्ञापन

पढ़ें क्या क्या कहा मोदी ने:

  • पांच साल के कार्यकाल में कोई भूकंप नहीं आया। मैं मुलायम जी का विशेष आभारी हूं। सभी सांसदों को शुभकामनाएं देता हूं।
  • यहां मुझे आंखों की गुस्ताखियों का खेल पता चल गया, गले मिलने और गले पड़ने का अंतर भी समझ आ गया। 
 
  • इस सदन ने 1400 से ज्यादा कानून खत्म भी किया है। एक जंगल जैसा बन गया था कानून का। यह शुभ शुरुआत हुई है।
  • बहुत कुछ करना बाकी है और उसके लिए मुलायम जी ने आशीर्वाद दिया ही है।
   
  • तीन दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है। आजादी के बाद पहली बार देश में कांग्रेस गोत्र की सरकार नहीं है। बिना कांग्रेस गोत्र वाली मिलीजुली सरकार अटल जी की थी और अब पूर्ण बहुमत वाली सरकार 2014 में बनी है। 
  • भारत में पहली बार सबसे ज्यादा महिला सांसद बनीं। आज देश में 44 महिला सांसद हैं। सोलहवीं लोकसभा पर हम इस बात के लिए भी गर्व करेंगे कि सबसे ज्यादा महिला सांसद सदन में चुनकर आईं।
   
  • देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है और उसका नीति निर्धारण भी इस सदन से हुआ है जो सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी के लिए गौरव की बात है। वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
  • आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत डिजिटल वर्ल्ड में जगह बना चुका है। भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था। आज भारत को गंभीरता से सुना जाता है।
     
  • मैं आज अपनी उपलब्धियां गिनाने नहीं आया हूं। मैंने पूरी निष्ठा से अपना काम किया। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक परिदृश्य में भारत का जो उच्च स्थान बना है। उसके लिए 2014 में, 30 साल बाद बनी पूर्ण बहुमत वाली सरकार जिम्मेदार है ।
  • मोदी ने कहा कि इस सदन के सदस्य जब जनता के बीच जाएंगे, तो वे गर्व से इन पांच वर्षों में सदन द्वारा काले धन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध बनाए गए कानूनों के विषय में बता सकते हैं ।
    विज्ञापन

     
  • मोदी ने कहा कि पहली बार इस सदन के सदस्यों ने अपना वेतन न बढ़ाकर, देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि इस सदन के सदस्यों ने 1,400 से अधिक निष्क्रिय कानूनों को समाप्त करने का भी काम किया है ।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए लोकसभा में कहा कि वह कभी सुनते थे कि ‘भूंकप’ आयेगा लेकिन पांच साल में कोई ‘भूंकप’ नहीं आया । 
     
  • उन्होंने राफेल विमान सौदे के संदर्भ में कहा कि सदन में हवाई जहाज भी उड़े लेकिन लेकिन पर लोकतंत्र और लोकसभा की मर्यादा इतनी ऊंची है कि भूकंप को भी पचा गया और कोई भी हवाई जहाज उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। 
  • राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि हम कभी सदन में सुनते थे कि भूकंप आएगा, लेकिन पांच साल का कार्यकाल अब पूरा हो रहा है और कोई भूकंप नहीं आया। 
     
  • मोदी ने कहा कि सदन को अट्टहास भी सुनने को मिले। उन्होंने तेदेपा सांसद शिवप्रसाद द्वारा सदन में विरोध प्रदर्शन करने के लिये अलग अलग वेशभूषा धारण करने के विषय को उठाया । 
  • प्रधानमंत्री ने सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विचार मेरी चेतना को जगाते रहे और मेरे भाषण का खाद पानी यहीं से मिलता था ।
     
  • उन्होंने कहा कि इस लोकसभा की न केवल अध्यक्ष बल्कि महासचिव भी महिला हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे जी सदन में लंबे समय तक बैठे, जैसे  आडवाणी जी बैठा करते थे। जनप्रतिनिधि के नाते उनका अभिनंदन है। 
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें