फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट 4 मई को होगी लॉन्च

Tue, 25 Apr 2017 02:10 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
टोयोटा ने अपनी चर्चित एमपीवी इनोवा क्रिस्टा के टूरिंग स्पोर्ट वेरिएंट की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। कंपनी इनोवा के इस नए वेरिएंट को 4 मई को लॉन्च करेगी। इनोवा टूरिंग स्पोर्ट के जैसा ही एक मॉडल इंडोनेशिया में वेंचर्र के नाम से पहले से बिक रहा है। 
विज्ञापन


नई इनोवा रेड वाइन और सुपर व्हाइट दो रंगो में उपलब्ध होगी। कार के फ्रंट बंपर पर काले रंग का क्लैडिंग लगाया है। गाड़ी के व्हील आर्च को भी पहले के मुकाबले बोल्ड लुक दिया गया है। नई इनोवा 16 इंच के एलॉय व्हील पर दौड़ती है। टोयोटा ने कार में यह बदलाव ग्राहकों की शिकायत के बाद किया है। कंपनी को पिछली कार में टायर के जल्दी खराब होने की शिकायत मिली थी। 

कार के इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार का इंटीरियर इनोवा क्रिस्टा जेडएक्स के समान ही है। नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट एक 6 सीटर कार है। कार की सीट की डिजाइनिंग में ब्लैक लेदर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


टोयोटा इनोवा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस वेरिएंट में पेट्रोल व डीजल इंजन दोनों का विकल्प दिया जाएगा या एक इंजन। टोयोटा इस कार में ऑटोमेटिक व मैन्यूअल दोनों ही प्रकार के गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें