फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की पॉपुलर MPV Innova Crysta का ये मॉडल हुआ बंद, जानें मौजूदा वेरिएंट के बारे में

Thu, 09 Apr 2020 05:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) की Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) भारत में MPV (मल्टी परपज व्हीकल) सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय कारों में शुमार है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में इस MPV को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया था।
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेकिन तब कंपनी ने इसके ज्यादा पावर वाले डीजल इंजन को अपडेट नहीं किया। कंपनी ने इस कार को सिर्फ एक डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया। हालांकि अब कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह Toyota Innova Crysta के ज्यादा ताकतवर इंजन वाले डीजल वेरिएंट को BS6 ईंधन मानकों के अनुरूप अपडेट नहीं करेगी। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट, सेल्स एंड सर्विस, नवीन सोनी ने कहा कि छोटे 2.4-लीटर डीजल की मांग ज्यादा थी, और कंपनी ने इंजन विकल्पों को तर्कसंगत बनाने और इनोवा क्रिस्टा के लिए सिर्फ 2.4 डीजल के उत्पादन का फैसला किया है। 

Toyota Innova Crysta अब तक दो इंजन विकल्पों- 2.4-लीटर और 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी। कंपनी का कहना है कि 2.8-लीटर इंजन का चुनाव ऐसे ग्राहकों करते रहे हैं जो इस एमपीवी से ज्यादा पावर चाहते हैं। Innova Crysta के BS6 मॉडल में सिर्फ 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि अब यह MPV 2.8-लीटर डीजल इंजन के विकल्प के साथ नहीं मिलेगा। 

इंजन का पावर 
Toyota Innova Crysta BS6 में 2.4-लीटर डीजल इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ उपलब्ध है। वहीं BS4 मॉडल इंजन 148hp का पावर जेनरेट करता है और यह सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया था। वहीं, बीएस4 मॉडल में मिलने वाला 2.8-लीटर डीजल इंजन 174hp का पावर देता था। यह इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता था। 

Toyota Innova Crysta BS6 में 2.4-लीटर डीजल इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ उपलब्ध है। वहीं BS4 मॉडल में यह 2.4-लीटर इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता था। यह इंजन 148hp का पावर पैदा करता है। जबकि BS4 मॉडल का  2.8-लीटर डीजल इंजन 174hp का पावर जेनरेट करता था। यह इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता था। 
विज्ञापन

कीमत
पुराने BS4 मॉडल की तुलना में BS6 Innova Crysta की कीमत अच्छी-खासी बढ़ गई है। Innova Crysta BS6 पेट्रोल इंजन की कीमत में 31 हजार से 63 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि BS6 डीजल इंजन मॉडल की कीमत 59 हजार से 1.3 लाख रुपये तक है। 2.8-लीटर डीजल मॉडल को बंद करने के बाद कंपनी को इसकी कीमत नियंत्रित करने में मदद मिल सकेगी। Toyota आने वाले समय में कीमतें और बढ़ाने वाली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें