इस त्योहारी सीजन टोयोटा इंडिया (Toyota India) की गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री हुई है। अक्तूबर 2020 में टोयोटा के 12,373 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 11,866 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, इस साल सितंबर से इसकी तुलना करें तो कंपनी की बिक्री में 52 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि सितंबर 2020 में कंपनी ने कुल 8116 यूनिट्स की बिक्री की थी।
जापान की दिग्गज कार निर्माता ने Toyota Etios के 744 यूनिट्स का निर्यात किया है। जून के बाद से लगातार पांचवा महीना है, जब कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है।