फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले बढ़ी होंडा की कारों की मांग, अक्तूबर महीने में 8.3% ज्यादा बिकीं गाड़ियां

Sun, 01 Nov 2020 08:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Honda Cars
विज्ञापन
होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के लिए त्योहारी सीजन राहत भरी खबर लेकर आया है। भारतीय बाजार में होंडा की कारों की बिक्री बढ़ी है। अक्तूबर 2020 में होंडा की 10,836 कारों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 10,010 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने में होंडा की बिक्री में 8.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


अगर पिछले महीने की बात करें तो सितंबर 2020 में होंडा की 10,199 कारों की बिक्री हुई थी। सितंबर महीने के मुकाबले अक्तूबर महीने में कंपनी की बिक्री में 6.24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अगस्त 2020 में कंपनी ने कुल 7,509 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

निर्यात की बात करें तो अक्तूबर 2020 में होंडा ने अपनी कुल 84 कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 10,920 यूनिट्स का नियार्त किया था।
विज्ञापन

धांसू फीचर्स से लैस Honda CR-V का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च

Honda CR-V Special Edition - फोटो : Honda Cars
इससे पहले होंडा कार्स इंडिया हाल ही में अपनी Honda CR-V फ्लैगशिप एसयूवी का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च किया। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च किया, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को भारतीय बाजार में 29.49 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। 

Honda CR-V के स्पेशल एडिशन मॉडल में कई कॉस्मैटिक अपग्रेड्स दिए गए हैं। हालांकि, इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह स्पेशल एडिशन, फेसलिफ्टेड CR-V मॉडल पर बेस्ड है। इसके रेगुलर मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 28.27 लाख रुपये है। यानी स्पेशल एडिशन की कीमत 1.23 लाख रुपये ज्यादा है।

इस प्रीमियम एसयूवी में नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैम्प्स के साथ डीआरएल के साथ एक्टिव कॉर्नरिंग लाइट और एलईडी फॉग लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्पेशल एडिशन वाली CR-V को पांच रंगों में उपलब्ध है। इसमें गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, मॉडर्न स्टील मैटेलिक, रेडिएंट रेड और लूनर सिल्वर मेटैलिक शामिल हैं।
विज्ञापन

Honda CR-V की स्पेशल एडिशन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, SOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6,500 आरपीएम पर 152 bhp की मैक्सिमम पावर और 4,300 आरपीएम पर 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें