फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लांच होगी Toyota Rush एसयूवी!, पाकिस्तान में पहले से ही बिक रही है ‘बेबी फॉर्च्यूनर’

विज्ञापन
2019 Toyota Rush SUV
विज्ञापन

लगातार खबरें आ रही हैं टोयोटा भारत में अपनी क्रासओवर एसयूवी रश को भारत में लांच करने की योजना बना रहा है। वहीं अब टोयोटा ने पुष्टि की है कि वह अपनी यह कार भारत में लांच करेगा। रश को बेबी फॉर्च्यूनर भी कहा जाता है और पाकिस्तान, फिलीपींस और थाइलैंड में यह पहले से मौजूद है।

विज्ञापन

 

Daihatsu Terios का रीबैज वर्जन

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू जेनरेशन की रश को 2017 में लांच किया गया था, वहीं भारत में लांच होने वाली रश के फीचर्स में कुछ बदलाव किया जाएगा और नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। रश असल में Daihatsu Terios का रीबैज वर्जन है, जिसे TNGA यानी टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर सेडान टोयोटा कैमरी समेत दूसरी कारों को बी बनाया गया है।
 

7 सीटर वर्जन लांच होगा

Toyota-Rush-India
रश की टक्कर पहले से ही मौजूद ह्यूंदै क्रेटा, निसान किक्स, महिन्द्रा एक्सयूवी500 और टाटा हैरियर के लोअर  वेरियंट्स से होगी। वहीं अपकमिंग किआ SP2i यानी Kia Seltos से होगी। उम्मीद जताई जा रही है यहां रश का 7 सीटर वर्जन लांच किया जाएगा।
 

ह्यूंदै क्रेटा लंबाई में रश से छोटी

रश की लंबाई-चौड़ाई की बात करें, तो इसकी लंबाई 4435 एमएम, चौड़ाई 1695 एमएम और ऊंचाई 1705 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,685 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 220 एमएम है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 500 का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम है, हालांकि लंबाई में एक्सयूवी 500 रश से लंबी है। जबकि वर्तमान में मौजूद ह्यूंदै क्रेटा लंबाई में रश से छोटी है और इसकी व्हीलबेस भी कम है। हालांकि नई आने वाली क्रेटा की लंबाई इससे ज्याद होगी। ऱश का बूट  स्पेस 217 लीटर है, जिसे सीट को फोल्ड करके 514 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
 

यारिस का 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है

टोयोटा रश एसयूवी के इंजन की बात करें, तो इसमें 2NR-VE 1.5 लीटर Dual VVT-i 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 105 बीएचपी की पॉवर और 4200 आरपीएम पर 136 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया गया है। वहीं भारत में लांच होने वाली रश में यारिस का 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 106 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देगा।
 
विज्ञापन

कीमत 8 से 13 लाख रुपये के बीच

टोयोटा भारत में ऱस की लांचिंग 2021 तक कर सकती है और भारत में इसकी कीमत 8 से 13 लाख रुपये रखी जा सकती है। रश के इंटरनेशनल वर्जन में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, 17 इंच डुअल टोन व्हील्स, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर, चार कैमरा के साथ पैनारोमिक व्यू मॉनिटर, कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, टोयोटा ऑटो टैग और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर हैं। इसके अलावा ऑटो इमरजेंसी ब्रेकॆग सिस्टम, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, रेड क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्टेंट और पेड मिसोपरेशन कंट्रोल का भी फीचर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें